Advertisment

Moradabad: मुरादाबाद में सेक्स रेकेट गिरोह के चंगुल से एक और महिला आजाद

Moradabad: देह व्यापार गिरोह के चंगुल से पुलिस ने उत्तराखंड के बाजपुर निवासी एक और महिला बरामद किया है। देह व्यापार गिरोह के सदस्यों ने महिला को तीन महीने पहले बंधक बनाया था।

author-image
Abdul Wajid
वाईवीएन

Photograph: (Moradabad)

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता   देह व्यापार गिरोह के चंगुल से पुलिस ने उत्तराखंड के बाजपुर निवासी एक और महिला बरामद किया है। देह व्यापार गिरोह के सदस्यों ने महिला को तीन महीने पहले बंधक बनाया था। गिरोह के सचिन और पिंकी सरगना है। आरोपियों के चंगुल से आजाद हुई किशोरी ने बताया था कि आरोपियों ने संभल में भी 80 हजार रुपये में लड़की को बेचा था। अब पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी हुई है।

निर्यातक फर्म में काम करते हुए चारों आरोपी संपर्क में आए और गिरोह बना लिया

एक निर्यातक फर्म में काम करते हुए चारों आरोपी संपर्क में आए और कांशीराम नगर में रहकर देह व्यापार गिरोह बना लिया। मुठभेड़ में गिरफ्तार विजय ठाकुर बदायूं जनपद के बिसौली क्षेत्र अंतर्गत ललुवा नगल तो अवनीश यादव अमरोहा के केशोपुर का निवासी है। पुलिस सरगना की तलाश में लगी हुई है।

गोशाला में ही देह व्यापार कराया जाता था।

गोशाला अवनीश यादव की है, लेकिन उसे पिंकी संचालित करती थी। गोशाला में ही देह व्यापार कराया जाता था। अपने घरों से भागकर ट्रेन तक पहुंची तीन लड़कियों के बाद पुलिस ने उत्तराखंड के बाजपुर निवासी एक महिला को बरामद किया है। इस महिला की उम्र लगभग 30 साल है।

Advertisment

महिला के बंधक बनाए जाने की कहानी

यह तीन माह पहले घर से नाराज होकर निकली थी और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आ गई थी। रेलवे स्टेशन पर लड़कियों को बंधक बनाने के इरादे से पहले से ही खड़ा विजय ठाकुर ने महिला को देखा तो बातचीत की। महिला को काम दिलाने का झांसा दिया और गोशाला में ले आया। कुछ दिनों तक गोशाला में रखने के बाद अपने कमरे पर ले गया। विजय ठाकुर कांशीराम नगर में ही एक किराये के कमरे में रहता था। तीन माह से महिला को आरोपी बंधक बनाए हुए थे।

पिछले 10नालों से चला रहे सेक्स रेकेट

महिला को बंधनमुक्त कराने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को बुला लिया है। जिला अस्पताल मेडिकल कराया गया। वहीं इस गिरोह के मुख्य सरगना सचिन और पिंकी की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हुई है। यह गिरोह पिछले 10 साल से इस अपराध में लिप्त है, लेकिन आसपास के लोगों को जब इनके बारे में पता चलने लगा तो छह साल पहले अवनीश यादव ने कांशीराम नगर में करीब 700 गज का प्लाट किराये पर लेकर गोशाला खोल ली।

गोशाला का संचालन

गोशाला में रहने वाले लोगों के बारे में कोई जानकारी करता तो सभी को वह नौकर बता देता था। पिंकी गोशाला संचालित करती थी। गोशाला में 18 गाय है। जो भी दूध लेने के लिए आता तो उसे गेट बाहर ही दूध दिया जाता था। किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं थी।

Advertisment

एसएसपी बोले, किसी को बख्शा नहीं जाएगा 

फिलहाल पुलिस मुख्य सरगना पिंकी और सचिन की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने बाजपुर की एक महिला को बरामद किया है। महिला के परिजनों को बता दिया है। पिंकी और सचिन की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि दोनों लड़कियों को किसे-किसे बेचा हैं। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। -  कुमार रणविजय सिंह (एसपी सिटी)

यह भी पढ़ें:सिक्योरिटी के संचालक से लाखों रुपये की ठगी

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पकड़ पुलिस को सौंपा l

यह भी पढ़ें:लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले बदमाशों के मुठभेड़ में लगी गोली: कान पकड़कर माफी मांगी; कहा, भीख मांगना मंजूर

Advertisment

यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला

Advertisment
Advertisment