Advertisment

Moradabad: सीएम योगी ने संभल को दी विकास की सौगात, 660 करोड़ की 221 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Moradabad: मुख्यमंत्री ने सबसे पहले हेलिकॉप्टर से संभल की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद का निरीक्षण किया। इसके बाद वे आनंदपुर गांव पहुंचे, जहां प्रस्तावित जिला मुख्यालय की भूमि पर भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।

author-image
shivi sharma
वाईवीएन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Photograph: (moradabad)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को संभल पहुंचे और जिले को विकास की कई सौगातें दीं। सीएम ने करीब 660 करोड़ रुपये की लागत वाली 221 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

संभल के विकास को अब नई रफ्तार मिलेगी

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले हेलिकॉप्टर से संभल की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद का निरीक्षण किया। इसके बाद वे आनंदपुर गांव पहुंचे, जहां प्रस्तावित जिला मुख्यालय की भूमि पर भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि “संभल के विकास को अब नई रफ्तार मिलेगी। शासन की योजनाएं अब सीधे जनता तक पहुंचेंगी। हमारा प्रयास है कि हर नागरिक को बिना भेदभाव के लाभ मिले।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें: फर्जी पत्र और कार से सर्किट हाउस में घुसने की कोशिश, अलर्ट सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा

Advertisment

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया मुरादाबाद में लेजर शो और वेस्ट म्यूजियम का लोकार्पण

यह भी पढ़ें:आराम छोड़कर निरीक्षण पर निकले सीएम योगी, अचानक पहुंचे RTC

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात, रक्षा बंधन से स्वतंत्रता दिवस तक फ्री बस यात्रा

Advertisment
Advertisment