/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/07/tgtttt-2025-08-07-11-18-15.jpg)
म्यूजियम का उद्घाटन Photograph: (Moradabad)
मुरादाबाद वाईवीएन संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में विकास की दो अहम परियोजनाओं का लोकार्पण किया। शनिवार को उन्होंने कांशीराम नगर स्थित स्पंदन सरोवर और देश के सबसे बड़े वेस्ट म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनता को स्वच्छता और सांस्कृतिक विरासत के महत्व का संदेश भी दिया।
देश का सबसे बड़ा वेस्ट म्यूजियम तैयार
मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद स्पंदन सरोवर में एक भव्य म्यूजिकल लेजर शो का आयोजन किया गया। शो में रामायण, महाभारत, मुग़ल काल, स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत के विकास की झलकियां प्रस्तुत की गईं। लेजर शो की रोशनी और संगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्यमंत्री ने गौतम बुद्ध पार्क में बने वेस्ट म्यूजियम का भी उद्घाटन किया। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बने इस म्यूजियम में कूड़े-कचरे से बनी आकर्षक कलाकृतियां और मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। म्यूजियम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और 'कचरे से कंचन' बनाने की प्रेरणा देना है।
मुख्यमंत्री ने कही ये बातें
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा “मुरादाबाद अब सिर्फ पीतल नगरी ही नहीं, बल्कि स्वच्छता और सांस्कृतिक चेतना की मिसाल भी बनेगा। स्पंदन सरोवर और वेस्ट म्यूजियम पर्यावरण संरक्षण और जनजागरण के केंद्र बनेंगे।”
प्रशासन और नगर निगम की सराहना
मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद नगर निगम और जिला प्रशासन की इन परियोजनाओं के लिए सराहना की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने लेजर शो और म्यूजियम की भव्यता को सराहा।
सीएम योगी ने कि
यह भी पढ़ें: रहमत नगर में खुदाई बना जानलेवा जाल, स्कूटी सवार युवक 4 फीट गहरे गड्ढे में गिरा
यह भी पढ़ें: छेड़खानी के आरोपी आदिल को एनकाउंटर में लगी गोली, बोला- माफ कर दो, दोबारा गलती नहीं करूंगा
यह भी पढ़ें: शिलान्यास को हुए दो साल, 12 में से सिर्फ एक स्टेशन ही बना "अमृत भारत"
यह भी पढ़ें: हाईटेंशन लाइन पर काम करते वक्त लाइनमैन की मौत, क्रेन का हुक टूटने से लटका था 25 फीट ऊंचाई पर