Advertisment

Moradabad: मुरादाबाद में चाकू से पत्नी की नाक काटने वाला सनकी पति गिरफ्तार:  मायके वालों से बात करने पर काटी थी नाक

Moradabad: मुरादाबाद में पत्नी की नाक काटने वाले पति चांद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति ने घर में घुसकर पत्नी राबिया पर जानलेवा हमला किया था।

author-image
Abdul Wajid
वाईबीएन

आरोपीं पति Photograph: (moradabad)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता  मुरादाबाद में पत्नी की नाक काटने वाले पति चांद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति ने घर में घुसकर पत्नी राबिया पर जानलेवा हमला किया था। हमले में पत्नी राबिया की नाक गंभीर रूप से कट गई थी। जबकि, मुंह और सिर में भी गंभीर चोटें आई थी।

 घटना थाना मझोला इलाके के गागन वाली मैनाठेर शनिवार सुबह की थी

घटना थाना मझोला इलाके के गागन वाली मैनाठेर शनिवार सुबह की थी l राबिया के भाई सोनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि, उसकी बहन की शादी 7 साल पहले चांद के साथ हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी, इसलिए एक बच्ची को गोद ले रखा था। सोनू ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी के विवाद के चलते ही चांद ने राबिया पर जानलेवा हमला किया।
दी गई तहरीर में बताया गया था कि, राबिया और उसके पति चांद में मायके वालों से बात करने को लेकर विवाद चल रहा था। चांद अपनी पत्नी को मायके वालों से बात करने से रोकता था। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे चांद ने राबिया पर चाकू से जानलेवा हमला किया और उसकी नाक काट दी। इस हमले में राबिया के मुंह और सिर पर भी चोट आई। राबिया को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टर्स ने राबिया की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। 

पुलिस ने आरोपी पति चांद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया

रविवार को पुलिस ने आरोपी पति चांद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। राबिया का निजी अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि राबिया की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
थाना मझोला प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर राबिया के पति चांद के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म: आरोपी ट्यूशन टीचर गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में 95,712 अभ्यर्थी, पेट परीक्षा देंगे; डीएम ने रेलवे डीआरएम को ट्रेन की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में दीपोत्सव कार्यक्रम में इस बार 1000 ड्रोन के जरिए आसमान को रोशनी से सजाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानो को गन्ने की फसल को बीमारी से बचाने के सुझाव दिए

Advertisment
Advertisment
Advertisment