Advertisment

International Women's Day: मुरादाबाद में बेटियां नहीं सुरक्षित, बढ़ गई रेप की वारदात, महिला सांसद रूचि बीरा बोली : पुलिस करे रक्षा

मुरादाबाद की जो पुलिस व्यवस्था वर्तमान में है। उस व्यवस्था में जिले की बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। आए दिन रेप की घटनाएं बढ़ रही है। दलित लड़की से दो महीने तक गैंगरेप और जबरिया गोमांस खिलाये जाने का मामला इस समय सुर्खियों में हैं।

author-image
Anupam Singh
एडिट
fghn
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

Advertisment

मुरादाबाद की जो पुलिस व्यवस्था वर्तमान में है। उस व्यवस्था में जिले की बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। आए दिन रेप की घटनाएं बढ़ रही है। पहले तो पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज करती,बल्कि ज्यादातर मामलों में पुलिस समझौता कराने की कोशिश करती है। जब किसी का दबाव पड़ता तब जाकर एफआईआर दर्ज करती है। यंग भारत आपको बता रहा हैं, जिले में वर्तमान पुलिसिया व्यवस्था से किस तरह से बेटियां रेप का शिकार हो रही हैं।

केस नम्बर एक -

मझोला थाना क्षेत्र में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया गया,इस घटना से आहत होकर छात्रा ने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है, दोनों पैर टूट गए हैं। आरोप था कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो के बल पर छात्रा का ब्लैकमेल किया जाने लगा। विरोध पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई,बदनामी के डर से छात्रा ने स्वजन को कोई बात नहीं बताई और आत्मघाती कदम उठा लिया था।

Advertisment

केस नम्बर दो - 

डिलारी थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।कार सवार तीन युवकों ने घर के पास से नाबालिग का अपहरण किया और खादर के जंगलों में बनी झोपड़ी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया जिसके बाद बदहवास हालत में लड़की को गांव के बाहर फेंककर आरोपी फरार हो गए।पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।

 यह भी पढ़ें: MDA की अरावली एन्कलेव योजना के फ्लैटों पर लोगों का कब्जा

Advertisment

केस नम्बर तीन - 

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बुद्ध बाजार के एक होटल में युवती से दुष्कर्म किया गया, साथ ही मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली।युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपित ने शादी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपित ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। तीन फरवरी की रात करीब सात बजे युवती ने युवक को फोन करके शादी के लिए कहा तो युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपित ने धमकी दी कि यदि दबाव बनाया तो वीडियो प्रसारित कर दूंगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

केस नम्बर चार - 

Advertisment

नौकर की पत्नी से रेप के आरोप में पुलिस ने एक कारोबारी को अरेस्ट किया। कारोबारी पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला का पति 15 साल से आरोपी के यहां नौकरी करता है। महिला ने आरोप लगाया था कि कारोबारी ने तमंचे के बल पर शराब पिलाई, इसके बाद उसके साथ जबरन रेप किया।पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी कारोबारी की गिरफ्तार कर लिया।

अहइद

 केस नम्बर पांच -

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके गांव में ही रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी द्वारा युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।वीडियो डिलीट करने के बहाने आरोपी ने मिलने बुलाया, वीडियो डिलीट ना करके आरोपी ने चाकू की नोंक पर रेप किया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर  मुकदमा दर्ज कर लिया।

 यह भी पढ़ें: MDA की कई करोड़ की प्रॉपर्टी को चट कर गई अफसरशाही की 'दीमक' !

केस नम्बर छः - 

कोतवाली थाना क्षेत्र में घर में घुस कर एक विधवा से युवक ने चाकू की नोक पर जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

केस नम्बर सात -

भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर पहले अपहरण कर लिया गया बाद में कमरे में बंद करके 4 युवकों द्वारा किशोरी के साथ हैवानियत की गई। घटना की जानकारी किसी को देने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। बदहवास हालत में किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई जिसके बाद किशोरी के परिजनो द्वारा पुलिस से मामले के शिकायत की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सामूहिक  दुष्कर्म और अपहरण को धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने में बाद मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया।

केस नम्बर आठ - 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक कार डीलर ने घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया, पिछले तीन साल से आरोपित महिला को वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर अलग-अलग होटलों में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। महिला ने डीआइजी से पूरे मामले की शिकायत की जिसके बाद मझोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

ddvsdg
सांसद रुचि वीरा।

 पुलिस करे बेटियों की रक्षा : सपा सांसद रूचिवीरा

मुरादाबाद से सपा सांसद रूचिवीरा ने कहा है कि मुरादाबाद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। क्राइम का बढ़ना दुखद है। एक तरफ हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी जीरो टॉरलेंस का दावा कर रहे हैं। उनका दावा है कि क्राइम पर तुरंत एक्शन होता है,  बुलडोजर बाबा के नाम से वो फेमस हैं,मेरा तो कहना ये है कि अगर कहीं क्राइम हो रहा है तो आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को ध्यान देना चाहिए कि दोबारा क्राइम की पुनरावृति ना हो। अगर फिर भी क्राइम हो रहा है तो कानून व्यवस्था लचर है। बेटियों के सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। मुरादाबाद एसएसपी को कानून व्यवस्था चाक-चौबंद करना चाहिये।

यह भी पढ़े:नगर निगम व्यापारियों संग खेल रहा है लुकाछिपी का खेल, सुबह दुकानें सील की और शाम को खोल दी

Advertisment
Advertisment