/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/03e66AiyYqG8bMF1INna.jpg)
पत्नी से अक्सर विवाद होने पर एक व्यक्ति ने अपने मौसा के घर फांसी लगा करके आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरूवा धर्मपुर में जयविंदर (35) निवासी दयनातपुर ने खुदकुशी कर ली। बुधवार को मौसा के मकान की ममटी की जाली में उसका शव झूलता मिला। पत्नी से घरेलू विवाद में सास शीला ने छजलैट थाने में मृतक और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मंगलवार को युवक मौसा पुखराज के घर आया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। छजलैट थानाक्षेत्र के दयनीयतपुर निवासी जयविंदर उर्फ जयकुमार साइकिल मिस्त्री था। परिवार में पत्नी गंगावती, तीन बच्चे अंशु, निशा और दीपक है।
मृतक शराब पीने का था आदी
परिजनों ने बताया कि जयविंदर शराब का आदि था।पत्नी गंगावती शराब का विरोध करती थी। इसको लेकर दोनों में झगड़ा रहता था। पत्नी ने हाली में शराब का विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। इससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी जानकारी मायके वालों को हुई। मायके से सास शीला समेत कई लोग यहां पहुंच गए। उन्होंने घायल महिला को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सास शीला ने छजलैट थाने में युवक और उसके पिता अनूप सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद युवक घर से भाग गया। मंगलवार को शेरूवा धर्मपुर निवासी मौसा पुखराज के मकान पर पहुंचा। उसने मौसा और मौसी संतरा से मामले को निपटाने कर सब कुछ ठीक करने में उसकी मदद करने को कहा। मौसा और मौसी ने किसी के माध्यम से पत्नी गंगावती के परिजनों से बात कराई। वहीं परिजनों ने पहले महिला का इलाज हो जाने के बाद इस मामले में बात करने को कहा।
रात मौसा के यहां रुका
इसके बाद जयविंदर घर में ही मौसा के पास सो गया। रात को किसी समय युवक उठा और मकान की छत पर पहुंच गया। यहां उसने जीने की ममटी पर बनी लोहे की जाली में मौसी की साड़ी का फंदा बनाकर गले में डाल दिया। इसके बाद युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। बुधवार सुबह चारपाई से युवक को गायब देखकर मौसा हड़बड़ा गए। वह उसको खोजते हुए छत पर पहुंचे तो जयविंदर फांसी पर झूल रहा था इससे उनके होश उड़ गए। उन्होंने तभी परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक यूनिट ने फोटोग्राफी कर मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों से बातचीत करके मामले की जांच की जा रहीं है।
यह भी पढ़ें: Moradabad:जिला अस्पताल को मिली 6 नईं एम्बुलेंस,स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर
यह भी पढ़ें: महावीर जयंती कल, जानें मुरादाबाद के जैन मंदिरों के बारे में, क्या है महत्ता ?
यह भी पढ़ें: धाकड़ सिटी मजिस्ट्रेट के आगे मुरादाबाद बीजेपी के नेताओं ने टेके घुटने