Advertisment

Moradabad: बरेली में सम्मानित हुईं मुरादाबाद की डॉ प्रीति माहौर,महिलाओं के लिए किए गए शोध के लिए मिला सम्मान

मुरादाबाद: डॉक्टर प्रीति माहौर को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरेली में गौरव रत्न से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बरेली जिले मे राष्ट्र जागरण युवा संगठन द्वारा बरेली स्थित खुशलोक सभागार मे आयोजित किया गया था।

author-image
Anupam Singh
पूापापाप

डॉक्टर प्रीति माहौर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरेली मे सम्मानित ।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

मुरादाबाद: डॉक्टर प्रीति माहौर को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरेली में गौरव रत्न से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बरेली जिले मे राष्ट्र जागरण युवा संगठन द्वारा बरेली स्थित खुशलोक सभागार मे आयोजित किया गया था।

महिलाओं  के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने की दिशा में उनके उत्कृष्ट कार्य

भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को नमन करने हेतु समाज में उनके सराहनीय कार्य के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया था। डॉ प्रीति माहौर को यह सम्मान महिलाओं  के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने की दिशा में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य व राष्ट्रीय सेवा एवं समाज सेवा के प्रति लगन और निष्ठा कर्तव्य को देखते हुए प्रदान किया गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: बैक फुट पर आया नगर निगम, शर्तें मानने को राजी, व्यापारियों ने खत्म की हड़ताल

डॉ प्रीति माहौर ने अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी, विनोद पाकरानी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। मुख्य अतिथि उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी द्वारा  डॉ प्रीति माहौर को शाल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

प्रीति माहौर ने इस सम्मान को पाने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा गौरव है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए अपने प्रयासों को  जारी रखेंगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें:बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें:सपा से सांसद रूचिवीरा के व्यापारियों को समर्थन देने से दबाव में आया नगर निगम, बीच का रास्ता निकालने की कोशिश शुरू 

Advertisment
Advertisment