Advertisment

Moradabad: व्यापारियों ने खत्म की हड़ताल, देना होगा किराया

अब इसे सपा सांसद रुचि वीरा का प्रभाव कहेंगे अथवा कुछ और कि भाजपा का नगर निगम व्यापारियों की बातें मानने को राजी हो गया। किराया तो व्यापारियों को देना होगा। एक बार फिर व्यापारियों और मेयर की वार्ता 16 मार्च को होगी।

author-image
Anupam Singh
नगर निगम 1

नगर निगम मुरादाबाद।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

अब इसे सपा सांसद रुचि वीरा का प्रभाव कहेंगे अथवा कुछ और कि भाजपा का नगर निगम व्यापारियों की बातें मानने को राजी हो गया। किराया तो व्यापारियों को देना होगा। एक बार फिर व्यापारियों और मेयर की वार्ता 16 मार्च को होगी।

जबकि कल तक नगर निगम के अपर नगर आयुक्त व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कर रहे थे। एक दिन में एकाएक ऐसा क्या हुआ कि नगर निगम के मेयर व्यापारियों की शर्तों को मानते हुए किराए में कमी का आश्वासन दे दिया है।

यह भी पढ़ें: बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

इस साल जनवरी माह में बोर्ड में मेयर ने प्रस्ताव पास करवाया था कि नगर निगम की दुकानों के आवंटियों के किराये में बढ़ोतरी 30% तक कर दी जाए। इसको लेकर व्यापारिक काफी रोष में थे और वह धरना प्रदर्शन कर रहे थे। मगर जब मेयर और शहर विधायक ने व्यापारियों की मांगों को अनसुना कर दिया। तब व्यापारियों ने सपा सांसद से संपर्क साधा।

यह भी पढ़ें:सपा से सांसद रूचिवीरा के व्यापारियों को समर्थन देने से दबाव में आया नगर निगम, बीच का रास्ता निकालने की कोशिश शुरू 

Advertisment

16 मार्च को फिर होगी बैठक और शर्तों को मानने के लिए मेयर व उनके अधिकारी, विधायक ,राजी हो गए हैं।

बीते दिवस सपा सांसद रुचि वीरा व्यापारियों के धरना स्थल पर पहुंच गई और उनकी लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया। इसके बाद आज दोपहर में व्यापारियों को मेयर ने वार्ता के लिए बुलाया, जिस पर मेयर ने आश्वासन दिया कि दुकानों के किराए में वृद्धि थोड़ी बहुत की जाएगी। इस सिलसिले में पूरी बात आगामी 16 तारीख को होगी। आप लोग अपनी दुकान खोलकर कारोबार करिए और होली और ईद का त्योहार मनाईये।

इधर नगर निगम किराएदार समिति मुरादाबाद के अध्यक्ष रतनलाल भाटिया ने बताया कि एक बार आगामी 16 मार्च को फिर बैठक होगी और हमारे सभी शर्तों को मानने के लिए मेयर व उनके अधिकारी, विधायक सब राजी हो गए हैं।इसलिए हम व्यापारियों ने हड़ताल को खत्म कर दिया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:गैंग रेप पीड़िता से मिलने के लिए सपा सांसद को पार्टी के आदेश का इंतजार

Advertisment
Advertisment