Advertisment

Moradabad: गृहक्लेश के चलते महिला ने पी लिया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

Moradabad: कुंदरकी का रहने वाला अर्जुन इलेक्ट्रिक सिटी बस की वर्कशॉप में बस क्लीनिंग का कार्य करता है। वह देर रात ड्यूटी से घर लौटा था। इसी को लेकर दंपत्ति के बीच हुआ था।

author-image
Anupam Singh
वाईबीएन

कुंदरकी Photograph: (MORADABAD )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता  देर रात हुए पति पत्नी के बीच विवाद में पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम महिला के इलाज में जुटी है।

कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा कुंदरकी का रहने वाला अर्जुन इलेक्ट्रिक सिटी बस की वर्कशॉप में बस क्लीनिंग का कार्य करता है। वह देर रात ड्यूटी से घर लौटा था। इसी को लेकर दंपत्ति के बीच हुआ था। विवाद के बाद महिला ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और वहां रखा कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

महिला के पति अर्जुन ने बताया दो वर्ष पहले उसका विवाह पूनम के साथ हुआ था। 4 माह का एक बेटा भी है। वह बीते 15 दिन से वर्क शॉप में अधिक कार्य होने के चलते वह ड्यूटी से देरी से घर लौट रहा था जिसके लेकर उसकी पत्नी पूनम इस बात से नाराज रहने लगी। बीती रात ड्यूटी से घर लौटने पर हम दोनों में विवाद हो गया था। जिसके चलते पूनम ने घर में रखी मच्छर मारने की दवाई पी ली। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा बताया गया है कि पूनम की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Moradabad: मुरादाबाद मझोला नवीन मंडी सचिव का रिश्वत लेते वीडियो वायरल 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Moradabad से BJP विधायक अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे, बोले मुझ पर चला दो बुलडोजर

यह भी पढ़ें: NHI, PD की सुस्ती भारी पड़ रही रिंग रोड के निर्माण में

Advertisment
Advertisment