Advertisment

Moradabad: मुरादाबाद में निर्माण श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन l

Moradabad: उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा "स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार" अभियान के अंतर्गत मुरादाबाद में निर्माण श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

author-image
Narendra Singh
वाईबीएन

Photograph: (moradabad)

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता l उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा "स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार" अभियान के अंतर्गत मुरादाबाद में निर्माण श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, विशेषकर महिला निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य, मातृत्व एवं शिशु की देखभाल/जांच करना है।

शिविरों की तिथियां और उनके स्थान

1. 22 सितंबर: प्रकाश नगर चौराहा लेबर अड्डा लाइनपार (श्रम प्रवर्तन अधिकारी एके पांडेय की उपस्थिति में)
2. 23 सितंबर: जयंतीपुर करुला डबल फाटक के पार ( केपी सिंह की उपस्थिति में)
3. 24 सितंबर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूढ़ापांडे ( केपी. सिंह और दुष्यंत सिंह की उपस्थिति में)
4. 25 सितंबर: लेबर अड्डा गुरहट्टी चौराहा (एके पांडेय की उपस्थिति में)
5. 26 सितंबर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकबड़ा ( एके पांडेय की उपस्थिति में)
6. 27 सितंबर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी ( दुष्यंत सिंह और केपी सिंह की उपस्थिति में)
7. 29 सितंबर: लेबर अड्डा हरथला निकट पीवीआर सिनेमा ( दुष्यंत सिंह की उपस्थिति में)
8. 2 अक्टूबर: प्रकाश नगर चौराहा लेबर अड्डा लाइनपार ( एके पांडेय की उपस्थिति में)

इन शिविरों का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है। उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने नोडल अधिकारी/श्रम प्रवर्तन अधिकारी मुरादाबाद को निर्देशित किया है कि वे जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों/कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर शिविरों का आयोजन करें।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए आमजन से सुझाव आमंत्रित

Advertisment

यह भी पढ़ें: मालकिन के थप्पड़ ने नौकरानी को बना दिया चोर, 70 लाख के जेवरात और 40 हजार नकद उड़ाए

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में दिव्यांग के साथ मारपीट: तीन पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़ें: मजार पर पति ने दिया तीन तलाक, विवाहिता ने दर्ज कराया मुकदमा l

Advertisment
Advertisment
Advertisment