Advertisment

जानें, मुरादाबाद की चीनी मिलें मार्च माह से पहले आज से क्यों हो जाएंगी बंद

किसान गन्ने का भरपूर उत्पादन नहीं कर सके। इससे जिले में गन्ने का अभाव हो गया है। इसके चलते आज से चीनी मिलें बंद हो जाएंगी। जबकि चीनी मिलें पूरे मार्च माह तक चलतीं थी। 

author-image
Anupam Singh
rtyu
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

किसान गन्ने का भरपूर उत्पादन नहीं कर सके। इससे जिले में गन्ने का अभाव हो गया है। इसके चलते आज से चीनी मिलें बंद हो जाएंगी। जबकि चीनी मिलें पूरे मार्च माह तक चलतीं थी। 

यह भी पढ़ें:Moradabad: शहर की सरकार पर भारी पड़े विधायक

22 लाख क्विंटल कम हुआ गन्ने का उत्पादन

 अभी तक जिले में 204 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। पिछले साल की तुलना में लाख क्विंटल कम है। मिलों की बंदी का प्रमुख कारण गन्ने का उत्पादन घटना है। राणा ग्रुप की बेलवाड़ा और बिलारी चीनी मिल आज रात तक बंद हो जाएंगी। जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने बताया कि रानी नांगल (ठाकुरद्वारा) और अगवानपुर चीनी मिल मार्च के प्रथम सप्ताह तक चलेंगी। उन्होंने कहा कि चीनी मिलें मार्च के अंत तक बंद होती थीं लेकिन इस बार गन्ने के उत्पादन में कमी के कारण मिलें समय से पहले बंद हो रही हैं।

यह भी पढ़ें:Moradabad: नगर निगम दुकानदारों से खेल रहा है नोटिस-नोटिस

जिला कृषि एवं रक्षा अधिकारी बचा नहीं सके गन्ने की फसल को

गन्ना विभाग के अधिकारियों ने लाल सड़न रोग के कारण इस बार गन्ने का उत्पादन प्रभावित है। जिले में गन्ने की खड़ी फसल को जिला कृषि अधिकारी और जिला कृषि रक्षा अधिकारी बचा पाने में असफल रहे। इसलिए गन्ने की कमी के कारण चीनी मिलें बंद हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: असमझ और दूरदर्शी नीति के अभाव में ट्रैफिक पुलिस ने शहर को किया जाम के हवाले

Advertisment
Advertisment