Advertisment

दिखा चांद, मिली ईद की खुशी, जानें, मुरादाबाद के किस मस्जिद में कब होगी ईद की नमाज

ईद का चांद नजर आते ही लोगों में खुशी छा गई। मुस्लिम समाज ने एक दूसरे को मुबारकबाद देना शुरू कर दिया। व्हाटसप पर मैसेजों का भी खूब आदान प्रदान हो रहा है।

author-image
Anupam Singh
िह
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

ईद का चांद नजर आते ही लोगों में खुशी छा गई। मुस्लिम समाज ने एक दूसरे को मुबारकबाद देना शुरू कर दिया। व्हाटसप पर मैसेजों का भी आदान प्रदान हो रहा है। रविवार को सऊदी में ईद होने के बाद यह माना जा रहा था कि सोमवार को यहां भी ईद होगी। इसके बाद भी लोगों में चांद देखने को लेकर काफी उत्साह था। शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने भी जल्द ही तस्दीक कर ईद का ऐलान कर दिया। बताया कि ईद की नमाज ईदगाह के मैदान में सोमवार को सुबह 8 बजे पढ़ाई जाएगी। 

इन मस्जिदों में यह रखा गया है ईद की नमाज का वक्त

1: मस्जिद फलाहे दारैन में सुबह 6.30 बजे।

2: मस्जिद ताज वाली सुबह 6.45 बजे।

3: मस्जिद मैदान वाली 7 बजे।

4:मस्जिद इमली वाली 7 बजे।

5:शाही मदरसा 7.15 बजे।

6: मस्जिद शाही में 7.30 बजे।

7:मस्जिद हाथी खाने वाली में 7.45 बजे।

8:ईदगाह में सुबह 8 बजे।

9:मस्जिद घरे वाली में सुबह 8 बजे।

इतिकाफ में बैठे लोग भी निकले

 ईद का चांद नजर आते ही एतिकाफ में बैठे लोगों ने अल्ला ताला का शुक्रिया अदा किया और उतिकाफ से बाहर आ गए। उनके परिवार जनों ने भी उनका इस्तकबाल किया। कई लोगों को उनके परिवार के सदस्य फूलमाला पहनाकर घर तक ले गए। जहां आसपास के लोगों ने भी उनका इस्तकबाल किया। चारो तरफ ईद की खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद नगर निगम में 25 से 30 पैसे के खेल में करोड़ों के वारे न्यारे

यह भी पढ़ें:  Moradabad: MRI मशीन: Dy Cm और प्रभारी मंत्री को मुरादाबाद के CMO व CMS ने दिया चकमा

Advertisment

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में नहीं चलता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का सांगठनिक कानून, बीजेपी नेताओं में जूतम-पैज़ार है आम, सपा-कांग्रेस ले रही चुटकी

यह भी पढ़ें: Moradabad: हकीकत जाने बगैर प्रभारी मंत्री ने किया स्वास्थ्य विभाग का बखान, बर्न यूनिट में ना ही उचित व्यवस्था और ना ही सर्जन डॉक्टर

Advertisment
Advertisment