Advertisment

Moradabad: आढ़ती व्यापारी और मंडी प्रशासन आमने-सामने

आढ़ती व्यापारी और प्रशासन आमने सामने आ गए हैं। मंडी के कब्जेदारों ने प्रशासन को अवैध कब्जा न छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया है।अब व्यापारी मंडी बंद करने के लिए एकजुट हो गए हैं।अवैध कब्जे को लेकर मंडी प्रशासन और आढ़तियों की रार पिछले कई दिनों से चल रही है।

author-image
Avik Kumar
ततज

मंडी में अपनी बात रखते आढ़ती व्यापारी ।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

आढ़ती व्यापारी और प्रशासन आमने सामने आ गए हैं। मंडी के कब्जेदारों ने प्रशासन को अवैध कब्जा ना छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया है। अब व्यापारी मंडी बंद करने के लिए एकजूट होते दिखाई दे रहे हैं। अवैध कब्जे को लेकर मंडी प्रशासन और आढ़ती व्यापारीयों की रार पिछले कई दिनों से चल रही है,जो थमने का नाम नहीं ले रही है। अब व्यापारी सरेआम प्रशासन का विरोध कर रहे हैं और मंडी बंद करने के लिए भूमिका बना रहे हैं,जिसका खामियाजा महानगर के लोगों को भी उठाना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़े: Moradabad: चोक नालियां और टूटी सड़कें वार्ड-26 की पहचान

अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कंप

सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव के आदेश के बाद नवीन मंडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध रूप से काबिज कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध निर्माण को खाली करने का अल्टीमेटम दिया है, जिसके बाद मंडी समिति में मौजूद आढ़तियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। मंडी समिति के सैकड़ों आढ़ती इकट्ठा होकर जिला प्रशासन के खिलाफ जल्द ही धरना प्रदर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:MDA की कई करोड़ की प्रॉपर्टी को चट कर गई अफसरशाही की 'दीमक' !

अगर समस्या का हल नहीं मिला तो करेंगे मंडी बंद

मंडी समिति में मौजूद आढ़ती जिला प्रशासन की कार्रवाई से नाखुश हैं। आढ़तियों ने मंडी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि हमें हमारा काम करने दिया जाए। प्रशासन की कार्रवाई से हमारा काम 90 प्रतिशत ठप हो जाएगा। अगर प्रशासन नहीं माना तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Advertisment

यह भी पढ़े: नगर निगम व्यापारियों संग खेल रहा है लुकाछिपी का खेल, सुबह दुकानें सील की और शाम को खोल दी

Advertisment
Advertisment