Advertisment

Moradabad: मुरादाबाद में सुबह सुबह बारिश की वजह से मौसम हुआ सुहाना

Moradabad: बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखी जा रही है, अगले दो दिनों, यानी 18 और 19 सितंबर को भी बारिश जारी रहने की संभावना है।

author-image
Narendra Singh
वाईबीएन

Photograph: (moradabad)

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता मुरादाबाद में आज सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जिससे शहर का मौसम काफी सुहावना हो गया है। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखी जा रही है, अगले दो दिनों, यानी 18 और 19 सितंबर को भी बारिश जारी रहने की संभावना है।

बारिश की वजह से लोगों को मिली गर्मी से राहत 

 बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है, लोगों को गर्मी से राहत मिली है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। दिन भर पारा 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, हवा की गति लगभग 4.56 रहेगी। हवा की गति 112 डिग्री के आसपास रहेगी और झोंके की गति 5.68 रहेगी। सूर्योदय का समय सुबह 06:00 बजे है, जबकि बुधवार को सूर्यास्त 06:18 बजे होगा।

कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम 

सात दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मुरादाबाद में बुधवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 32 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 33 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 33 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 33 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 34 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में रेलवे की झांड़ियों में एक युवक की गला कटी लाश मिली

Advertisment

यह भी पढ़ें: मुड़िया जैन गांव में मातम: उत्तराखंड में बादल फटने से 12 लोगों की मौत, 6 शव बरामद

यह भी पढ़ें: एमआईटी रामगंगा विहार में 25 सितम्बर को होगा वृहद रोजगार मेला

यह भी पढ़ें: स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत जनपद/ब्लाक स्तरीय शिविरों का आयोज

Advertisment
Advertisment