Advertisment

Moradabad: स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत जनपद/ब्लाक स्तरीय शिविरों का आयोजन

Moradabad: मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि इन शिविरों में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें जनरल सर्जरी, स्त्री रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, बाल रोग, दन्त रोग और मनोरोग विशेषज्ञ शामिल हैं।

author-image
Narendra Singh
वाईबीएन

Photograph: (moradabad)

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता  मुरादाबाद में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के सफल संचालन के लिए जनपद और ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि इन शिविरों में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें जनरल सर्जरी, स्त्री रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, बाल रोग, दन्त रोग और मनोरोग विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके अलावा होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

शिविरों का कार्यक्रम

- 17 सितम्बर 2025: जिला अस्पताल मुरादाबाद और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूढापाण्डे
- 18 सितम्बर 2025: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुन्दरकी और बिलारी
- 19 सितम्बर 2025: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डिलारी
- 20 सितम्बर 2025: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांठ
- 22 सितम्बर 2025: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोजपुर
- 23 सितम्बर 2025: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताजपुर
- 24 सितम्बर 2025: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ठाकुरद्वारा
- 25 सितम्बर 2025: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शरीफनगर
- 26 सितम्बर 2025: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर कला

विशेष आयोजन

17 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर लाइव टेली कास्ट का प्रसारण होगा। शिविर में आने वाले लाभार्थियों का पंजीकरण ऐप के माध्यम से होगा, जिसमें आधार कार्ड, आभा कार्ड और पीएमजेएवाई कार्ड की आवश्यकता होगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन शिविर आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: निजी अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के नाम पर हो रहा है जान से खिल

Advertisment

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में पुलिस की मलखंब प्रतियोगिता: बिजनौर और रामपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

यह भी पढ़ें: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: 22 से 26 सितंबर तक कई ट्रेनें प्रभावित

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में दबंग महिला ने ससुराल के बाहर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Advertisment
Advertisment