मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।
सरकारी विभागों से टैक्स वसूलने के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम तो अपने बचाव में नोटिस तो जारी करता है। मगर उनसे टैक्स की वसूली नहीं कर पाता है। केवल केंद्रीय पुलिस चिकित्सालय और पीएसी पर करोड़ों रुपया बकाया है। वहीं अगर शहर में किसी 10-20 हजार रुपया टैक्स बकाया रहता है निगम कर्मी तुरंत धमकाने पहुंच जाते हैं और दुकान को तुरंत सील कर देता है। लोगों का कहना है कि अगर नगर निगम में हिम्मत तो पीएसी के गेट पर सील लगाये।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद के एक लेखपाल ने 8 साल की नौकरी में खरीदी साढ़े 13 करोड़ की प्रॉपर्टी
हर साल की तरह एक बार फिर नगर निगम ने सरकारी विभागों को नोटिस जारी कर गीदड़ भभकी दी है। 31 मार्च से पहले टैक्स जमा करने के लिए कहा है। नोटिस भेजने के अलावा सरकारी और अर्द्धसरकारी विभागों से टैक्स जमा करने के लिए पत्राचार भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: MDA: 588.30 करोड़ खर्च करने का लिया निर्णय
यह विभाग हैं निगम के करोड़ों के बकायेदार
निगम की ओर से तैयार की गई सूची के मुताबिक कोऑपरेटिव बैंक पर 41 लाख, स्टेट बैंक पर 22 लाख, महिला थाना पर 20 लाख, पुलिस लाइन पर 43 लाख, राजकीय पॉलिटेक्निक पर 30 लाख, समाज कल्याण विभाग पर 33 लाख, लोक निर्माण विभाग पर करीब 50 लाख, विकास भवन पर 51 लाख, केंद्रीय पुलिस चिकित्सालय पर एक करोड़, पीएसी पर 1.13 करोड़, रोडवेज पर 40 लाख, जिला अस्पताल पर 71 लाख और महिला अस्पताल पर 24 लाख रुपये का टैक्स बकाया है।
यह भी पढ़ें: Moradabad: हकीकत जाने बगैर प्रभारी मंत्री ने किया स्वास्थ्य विभाग का बखान, बर्न यूनिट में ना ही उचित व्यवस्था और ना ही सर्जन डॉक्टर
जिलाधिकारी दफ्तर पर भी है टैक्स का बकाया
नगर निगम के टैक्स बकायेदारों में जिलाधिकारी से संबंधित कार्यालय, बिजली विभाग, दूरसंचार विभाग, जिला कारागार, आबकारी विभाग, पुलिस लाइन, विकास भवन, जिला अस्पताल और कचहरी तक के भवन शामिल हैं। नगर निगम का कहना है कि इन कार्यालयों को नोटिस जारी करने के बाद अगर निगम की झोली में कुछ टैक्स जमा हो जाता है। तो इस बार निगम रिकाॅर्ड 100 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर सकता है।
मंडी समिति के दफ्तर पर निगम ने चस्पा का किया नोटिस
आज 4 करोड़ 42 लाख 81हजार 732 रुपए का टैक्स बकाया होने पर नगर निगम ने मंडी समिति को सील कर दिया और वहां पर नोटिस चस्पा कर दिया। इसके अलावा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के BSNL सहायक महाप्रबंधक के ऑफिस को भी नगर निगम टीम ने सील करने की कारवाई की।