Advertisment

Moradabad:राष्ट्रीय लोकदल द्वारा चलाया गया नारी शक्ति अभियान, महिलाओं को दी गई जिम्मेदारी

Moradabad: राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए संगठन का विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मातृ दिवस के रूप में आर.एस.एम स्कूल के तत्वाधान में संपन्न हुआ।

author-image
Anupam Singh
वाईबीएन

Photograph: (Moradabad: )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 

Advertisment

मुरादाबाद, वाईबीएन, संवाददाता  राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए संगठन का विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मातृ दिवस के रूप में आर.एस.एम स्कूल के तत्वाधान में संपन्न हुआ। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव पूनम भसीन की उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य मनीषा अहलावत मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में महिलाओं को कार्यकत्रियों के रूप में पार्टी से जोड़ा गया

राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान में गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। राष्ट्रीय लोकदल के जिला उपाध्यक्ष काविंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यन जयन्त चौधरी के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को कार्यकत्रियों के रूप में पार्टी से जोड़ा गया है। अब ये कार्यकत्रियां लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी।

Advertisment

महिलाओं ने कई खेलों में भाग लिया

इस अभियान में अनेकों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही मंच पर मौजूद वक्ताओं ने नारीत्व के सम्मान पर अपने विचार व्यक्त किये। मंच पर महिलाओं ने कई खेलों में भाग लिया और नृत्य कला के द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव भावना यादव, जिला उपाध्यक्ष काविंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष अनु चौधरी, छाया,आंकाक्षा, कल्पना पाण्डेय, सतेन्द्र सिंह, कु० स्वाति व काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में बर्ड फ्लू से पशुपालन महकमा अलर्ट, जुटाएगा नमूने

Advertisment

यह भी पढ़ें: Moradabad: 35 साल बाद उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ले पाया अपना भवन

यह भी पढ़ें: नगर निगम ने दिल्ली रोड से हटाया अतिक्रमण, अमीरों पर रहम, गरीबों पर ढहाया सितम

Advertisment
Advertisment