Advertisment

Pehalgam Terror Attack : मुरादाबाद में 22 पाकिस्तानी महिलाओं के 95 बच्चों के भी बच्चे, आधार कार्ड, वोटर कार्ड सब बना

भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान से आईं करीब 22 पाकिस्तानी महिलाओं की निगरानी खूफिया एंजेंसियों ने बढ़ा दी है। दरअसल पाकिस्तान की इन महिलाओं ने वहां से आकर यहां पर शादी की और अब उनके कुल 95 बच्चे हो गए हैं।

author-image
Anupam Singh
किही
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान से आईं करीब 22 पाकिस्तानी महिलाओं की निगरानी खूफिया एंजेंसियों ने बढ़ा दी है। दरअसल पाकिस्तान की इन महिलाओं ने वहां से आकर यहां पर शादी की और अब उनके कुल 95 बच्चे हो गए हैं। स्थिति यह है कि उनके बच्चों के भी बच्चे हो गए। इस तरह से इन लोगों का मुरादाबाद में कुल 500 लोगों का परिवार फलफूल रहा है। 

एक महिला के नौ बच्चे

पुलिस के मुताबिक मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के नौ बच्चे हैं। इन बच्चों में भी कई निकाह भी हो चुका है और उनके भी बच्चे हैं। इनमे से कईयों की पाकिस्तान में रहने वाले अपने सगे संबंधियों से लगातार बात हो रही है। पुलिस के साथ खुफिया तंत्र भी इनके बारे में जानकारी जुटा रहा है। 

नहीं है भारत की नागरिकता

मुरादाबाद में शादी करने वालीं यह महिलाएं आज भी पाकिस्तानी हैं,मगर इनके बच्चों के पास भारत की नागरिकता है।

दो पाकिस्तानी पुरुष भी रह रहे हैं

जिले में 24 पाकिस्तानी हैं। जिनमें दो पुरुष है। 20 महिलाएं दीर्घकालिक वीजा और दो महिलाएं अल्पकालिक वीजा पर हैं। अल्पकालिक वीजा वाली दोनों महिलाएं करीब चार साल पहले शादी कर मुरादाबाद आई थीं। अन्य महिलाएं 50 साल से जिले में निवास कर रही हैं। करीब 10 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं, जिनके पौत्र और पौत्री बालिग हो गए हैं। उनकी शादी हो चुकी है और बच्चे भी हैं।

खूफिया विभाग जुटा रहा जानकारी, भेजा जाएगा पाकिस्तान

Advertisment

खूफिया विभाग ऐसे सभी परिवारों की जुटा रहा है। इनकी पाकिस्तान कब-कब बात होती रही है? हाल-फिलहाल कब बात हुई थी? इनके बच्चे क्या कर रहे हैं? परिवारों की आर्थिक स्थिति कैसी है? बच्चों की शादी कहां हुई है? क्या उनका भी कोई पाकिस्तानी कनेक्शन है? 


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि 22 महिलाओं के करीब 95 बच्चे हैं। इनमें से अधिकांश की शादी हो चुकी है।

चुनते हैं भारत की सरकार

पुलिस के रिकार्ड में 22 महिलाएं पाकिस्तानी हैं। मगर इनके भारत में राशन और आधार कार्ड भी बनाए जा चुके हैं। सरकार से मिलने वाला राशन भी ले रही हैं। हालांकि, इनमें कई ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर रखा है, मगर किसी को नागरिकता नहीं मिली है। इनका वोटर कार्ड बना हुआ है और यह भारत की सरकार भी चुनते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Corruption: मुरादाबाद नगर निगम का काम ऐसा, शरमा जाएं विभाग के मंत्री व प्रमुख सचिव

यह भी पढ़ें:Moradabad: सट्टे से जुड़े लोग सरेआम लहरा रहे हथियार

यह भी पढ़ें:Moradabad: बर्बाद कर देगा स्मार्ट मीटर

Advertisment
Advertisment