Advertisment

Moradabad News: महिला से गाली-गलौज और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म का आरोप लगाया था

author-image
YBN Editor MBD
वाईबीएन

आरोपी नदीम Photograph: (moradabad)

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता l  मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नदीम पुत्र असगर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी नदीम ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी नदीम ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी नदीम मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चप्पल वालो की गली शाहबुल्ला की ज्यारत चक्कर की मिलक का रहने वाला है l 

पुलिस ने आरोपी नदीम को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में धारा 64(1)/352/351(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा, चार वाहन आपस में टकराये

यह भी पढ़ें: विद्युत लाइन की चपेट में आया युवक; मौके पर मौत

यह भी पढ़ें: 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: बिलारी में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग;15 लाख का सामान जलकर राख

Advertisment
Advertisment