Advertisment

Railway News: मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन हरदोई , बालामऊ, माखी, बांगरमऊ और सफीपुर का किया निरीक्षण

आज मंडल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने मंडल के माखी, बांगरमऊ, सफीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। यात्री सुविधाओं परखा। मंडल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में और वृद्धि पर चर्चा की।

author-image
Anupam Singh
dgh

निरीक्षण करते मंडलीय रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन, संवाददाता। आज मंडल रेल प्रबंधकराज कुमार सिंह ने मंडल के माखी, बांगरमऊ, सफीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। यात्री सुविधाओं परखा। मंडल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में और वृद्धि पर चर्चा की।

 मंडल के हरदोई एवं बालामऊ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं तथा स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म , स्टेशन बिल्डिंग का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। पुनर्निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आज निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता ( कर्षण वितरण), वरिष्ठ मंडल अभियंता (द्वितीय) मनीष कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विवेक जोशी, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (प्रथम)मनीष कुमार उपस्थित रहे।

अमृत भारत स्टेशन को भी देखा

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्निर्मित किए जा रहे हरदोई एवं बालामऊ स्टेशन को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की मजबूती में अनदेखी बिल्कुल ना की जाए।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में बर्ड फ्लू से पशुपालन महकमा अलर्ट, जुटाएगा नमूने

Advertisment

यह भी पढ़ें:Moradabad: नगर निगम के दावे फेल,नहीं हटा सका भाजपा नेताओं का अतिक्रमण

यह भी पढ़ें: Moradabad: 35 साल बाद उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ले पाया अपना भवन

latest moradabad news in hindi muradabad moradabad news today moradabad hindi samachar
Advertisment
Advertisment