/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/13/etr-2025-09-13-08-40-56.png)
कथा व्यास व्योम त्रिपाठी Photograph: (moradabad)
मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता मुरादाबाद में बुद्धि विहार स्थित खुशहालपुर रोड के चॉइस बैंक्वेट हाल में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं ने श्रीराम और भरत जी के निश्चल प्रेम का अनुपम दृश्य देखा। सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वावधान में हो रही इस कथा में व्यासपीठ पर विराजमान श्रद्धेय व्योम त्रिपाठी जी ने राम-भरत मिलन और महाराज दशरथ के स्वर्गवास का मार्मिक वर्णन किया।
कथा व्यास व्योम त्रिपाठी जी ने महाराज दशरथ के स्वर्गवास का मार्मिक वर्णन किया।
कथा में बताया गया कि सुमंत जी द्वारा प्रभु राम के वन गमन का समाचार देने पर महाराज दशरथ पुत्र-वियोग सह न सके और उन्होंने प्राण त्याग दिए। इस बीच ननिहाल से लौटे भरत जी को जब यह दुखद समाचार मिला तो वे माता कैकयी व मंथरा पर क्रोधित हुए और फिर राम जी को अयोध्या वापस लाने का निश्चय किया।
वन में जब भरत जी का आगमन हुआ तो लक्ष्मण जी ने पहले शंका कर क्रोध व्यक्त किया, किंतु प्रभु श्रीराम ने उन्हें शांत किया। इसके बाद दोनों भाइयों का मिलन हुआ और पांडाल अश्रुपूरित माहौल में डूब गया। भरत जी ने राम जी से अयोध्या चलने का निवेदन किया, परंतु श्रीराम ने पिता के वचन का सम्मान करते हुए इसे विनम्रता से अस्वीकार किया और भरत जी को माताओं की सेवा व राजकाज संभालने का आदेश दिया। अंततः भरत जी ने प्रभु की खड़ाऊं लेकर उन्हें सिंहासन पर स्थापित किया और स्वयं राज्य संचालन किया। इस प्रसंग को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो उठे और कई श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं।
कथा स्थल पर व्यवस्थाओं का संचालन संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने किया। इसमें सुनील शर्मा, ह्रदयेश सिंह, विवेक पांडेय, सुधांशु कौशिक, उदयभान सिंह, संजीव शर्मा, धीरज गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद सक्सेना, इंजी. सुनील कुमार शर्मा, दीपक गुप्ता, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, राकेश वर्मा, शरद माथुर, गिरिजाशंकर पांडेय, शिवओम गुप्ता, नरेश अरोड़ा, धर्मप्रकाश शर्मा, नितिन पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
महिला मंडल से गीता शर्मा, जूही माथुर, सुप्रीत सिंह, जूही शर्मा, छाया गुप्ता, पुष्पा सक्सेना, अंजू पांडेय, सीमा गुप्ता, बीना सिंह और शिखा शर्मा ने अपनी सेवाएं दीं।
यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में जंगल में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले; बजरंग दल के लोगों ने काटा हंगामा
यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में गोकशी के एक गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़; गोली लगने से बदमाश हुआ घायल
यह भी पढ़ें:मुरादाबाद से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना