Advertisment

Moradabad: रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन, सांसद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Moradabad: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन को लगातार जान से मारने की धमकी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

author-image
Anupam Singh
वाईबीएन

डीएम को ज्ञापन सौंपती सपा सांसद।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददातासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद (राज्यसभा) रामजी लाल सुमन को लगातार जान से मारने की धमकी,उनके आवास एवं काफिले पर हमले की घटना सहित उत्तर प्रदेश में PDA समाज के उत्पीड़न की बढ़ रही घटनाओं में उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।

उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना आम 

उत्तर प्रदेश में आये दिन जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएँ आम हो गई हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो गई है।

बीते कई सप्ताह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद (राज्य सभा) श्री रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा उनके आवास पर हमला भी किया गया। पांच दिन पूर्व दिनांक 27 अप्रैल को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर करणी सेना ने हमला किया, जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोगों को गम्भीर चोटें भी आईं। इस घटना के बाद भी अराजक तत्वों पर शासन / प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की, जिससे यह स्पष्ट है कि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है।इससे उत्तर प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Corruption: मुरादाबाद नगर निगम का काम ऐसा, शरमा जाएं विभाग के मंत्री व प्रमुख सचिव

यह भी पढ़ें:Moradabad: सट्टे से जुड़े लोग सरेआम लहरा रहे हथियार

Advertisment
Advertisment
Advertisment