Advertisment

Moradabad: पुरानी रंजिश में जुलूस के दौरान पथराव और फायरिंग; पूरे दिन हुई झड़प

Moradabad: उमरी सब्जीपुर में शुक्रवार को पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश ने फिर खूनी रूप ले लिया। गांव के दो गुटों के बीच सुबह से लेकर शाम तक कई बार जमकर पथराव और फायरिंग हुई।

author-image
Narendra Singh
वाईबीएन

छत पर चढ़कर पत्थरबाजी करते उपद्रवी Photograph: (moradabad)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता  मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव उमरी सब्जीपुर में शुक्रवार को पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश ने फिर खूनी रूप ले लिया। गांव के दो गुटों के बीच सुबह से लेकर शाम तक कई बार जमकर पथराव और फायरिंग हुई। यहां तक कि पुलिस के सामने भी लगभग एक घंटे तक उपद्रव होता रहा। इस हिंसक झड़प में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।सुबह का विवाद एक धार्मिक जुलूस के दौरान शुरू हुआ।

बिरयानी को लेकर शुरू हुई बहस हिंसक झगड़े में बदली 

वाईबीएन
झड़प के दौरान पत्थर बाजी करते उपद्रवी Photograph: (moradabad)

गांव में रहने वाले राशन डीलर खलील के परिवार ने जुलूस के लिए बिरयानी बनाई थी। इसी दौरान दूसरे गुट जिसका नेतृत्व आरिफ कर रहा था। उसके लोग भी बिरयानी खाने पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते यह बहस पथराव में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया और जुलूस को आगे बढ़ने दिया। इसके बाद शाम को दोनों गुट एक बार फिर आमने-सामने आ गए। इस बार स्थिति और भी गंभीर थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव और फायरिंग की। यह उपद्रव लगभग एक घंटे तक चलता रहा।

पुलिस ने बल प्रयोग कर लाठियां भांजकर उपद्रवी तत्वों को खदेड़ा

इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बल प्रयोग कर, लाठियां भांजकर उपद्रवी तत्वों को खदेड़ा और दोनों पक्षों को उनके घरों के अंदर जाने के लिए मजबूर किया। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए। हालांकि अभी तक घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में अरवाज, भूरा, सिब्ते, संजीदा , नदीम को पुलिस ने अभी तक अस्पताल भेजा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है 

पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। दरअसल, दोनों गुटों के बीच यह रंजिश काफी पुरानी है। गांव के लोगों की शिकायत के बाद राशन डीलर खलील की दुकान रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद से खलील का परिवार दूसरे गुट आरिफ से रंजिश रखता था। यह पुरानी दुश्मनी पंचायत चुनाव के दौरान और गहरी हो गई थी l 

Advertisment

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में मोबाइल रिपेयर करने वाले युवक ने युवती के मोबाइल से डाटा चुराया

यह भी पढ़ें:मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का प्रवर्तन अभियान — अवैध फैक्ट्री सील

Advertisment

यह भी पढ़ें:पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया

Advertisment
Advertisment