Advertisment

Moradabad: गेट पर लटका मिला अधेड़ का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad: मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार में एक अधेड़ का शव उसके ही घर के मुख्य दरवाजे पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कुछ दबंगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

author-image
YBN Editor MBD
हीरी

मझोला थाना।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार में एक अधेड़ का शव उसके ही घर के मुख्य दरवाजे पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कुछ दबंगों पर हत्या का आरोप लगाया है।आरोप है कि मृतक भूप सिंह सैनी का प्लॉट की बाउंड्री से रास्ता खोलने को लेकर कुछ दबंगों से विवाद चल रहा था,इसी को लेकर जिसे लेकर मृतक को धमकियां मिल रही थी। मृतक भूप किशोर को दबंगों द्वारा आए दिन धमकियां दी जा रही थी।

Advertisment

मृतक के परिजनों ने दबंगो पर लगाया हत्या का आरोप 

मृतक के पुत्र सूरज ने बीजेपी पार्षद राहुल देव और राजेश गुप्ता पर धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही बीजेपी नेता दिनेश सिसोदिया पर भी धमकाने के आरोप लगाए गए है। मृतक ने पुलिस से भी दबंगों की शिकायत की थी। मृतक के बेटे का आरोप है कि, पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल घटना के बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। साथ ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना  के कारणों की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: नगर निगम ने कब्जा मुक्त कराई 2 करोड़ रूपये की जमीन

Advertisment

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की कार ने मासूम को कुचला,मासूम ने मौके पर तोड़ा दम 

यह भी पढ़ें: सीएनएस अकैडमी में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

यह भी पढ़ें: महमूद मदनी के समर्थन में उतरे पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन 

Advertisment
Advertisment