/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/09/tt78-2025-09-09-14-40-06.jpg)
रेलवे स्टेशन
मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुरादाबाद मंडल से संचालित गाड़ी संख्या 12391/12392 राजगीर–नई दिल्ली–राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस का ठहराव अब दानापुर मंडल (पूर्व मध्य रेलवे) के सिलाव स्टेशन (SILO) पर भी किया गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इससे स्थानीय यात्रियों को दिल्ली और बिहार आने-जाने में और अधिक सुविधा मिलेगी।
राजगीर से दिल्ली तक का सीधा संपर्क
जारी आदेश के अनुसार, ट्रेन संख्या 12391 राजगीर–नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस का ठहराव 10 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा। यह ट्रेन सुबह 08:10 बजे सिलाव पहुंचेगी और 08:12 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12392 नई दिल्ली–राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस का ठहराव 9 सितंबर 2025 से लागू होगा। यह ट्रेन सुबह 09:32 बजे सिलाव पहुंचेगी और 09:34 बजे रवाना होगी।
स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी, क्योंकि श्रमजीवी एक्सप्रेस दिल्ली से राजगीर और राजगीर से दिल्ली तक का सीधा संपर्क प्रदान करती है।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस ठहराव से न केवल सिलाव बल्कि आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। नई दिल्ली और राजगीर सहित प्रमुख शहरों की यात्रा अब और आसान हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: क्षमावाणी पर्व पर जैन समाज ने मांगी क्षमा, धार्मिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
यह भी पढ़ें: मां ने बच्चों को फ्रिज में रखा और सो गई; रोने की आवाज सुनकर दादी ने बाहर निकाला
यह भी पढ़ें: कुत्ते से टकराने से एक सड़क पर गिरी बाइक; महिला की मौत
यह भी पढ़ें: अगर आप मेरे ऊपर हमला करेंगे तो मैं बचाव में आपके ऊपर हमला करूंगा; शौकत अली पाशा