Advertisment

Moradabad: नगर निगम की टीम और फड़ वालों के बीच हुई झड़प

महानगर में वर्षों से सड़कों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार को नगर निगम की टीम हटवाने पहुंची। इसको लेकर रेहड़ी-पटरी वाले आक्रोशित हो गए और सड़कों पर उतर आए। निगम के आल्हाधिकारियों संघ काफी देर तक फड़ वालों की नोक झोक चली।उसके बाद भी कोई हल नहीं निकल सका है। 

author-image
Avik Kumar
नगर निगम एक्शन

बुधबाजार में सप्ताहित बाजार को हटवाते अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

Advertisment

महानगर में वर्षों से सड़कों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार को नगर निगम की टीम हटवाने पहुंची। इसको लेकर रेडी पटरी वाले आक्रोशित हो गए और सड़कों पर उतर आए। नगर निगम के आल्हा अधिकारियों संघ काफी देर तक रेहड़ी पटरी वालों की गम गामी होती रही। उसके बाद भी कोई हल नहीं निकल सका है। 

नगर निगम ने फड़ वालों के खिलाफ लिया एक्शन

टाउन हॉल की सड़कों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर नगर निगम एक्शन में आया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को टीम पुलिस बल के संघ टाऊन हॉल पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने अवैध रूप से लगने वाले साप्ताहिक बाजार और रेहड़ी पटरी वालों को हटवाया है। 

Advertisment

कई सालों से लोगों को उठानी पड़ रही दिक्कत

मंगलवार को नगर निगम की टीम ने  टाउन हॉल पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार को लेकर एक्शन में आई है। सुबह से ही टीम साप्ताहिक बाजार को हटाने में जुटी रही। यह सिलसिला करीब कई घंटे तक चलता रहा, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। पिछले कई समय से मंगल बाजार लगने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार व्यापारी भी इस को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं। मंगल बाजार लगने से मुख्य मार्ग पर पूरी तरीके से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिस वजह से स्कूल बच्चों को आने-जाने में भी दिक्कत होती है। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्या बोले अपर नगर आयुक्त

Advertisment

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार और निगम की टीम मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने मंगलवार को लगने वाले बाजार को हटाया है। उन्होंने बताया कि पिछले कई समय से लोगों को इस बाजार के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि इस बाजार से महानगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जिसके चलते आज यह बाजार को हटवाया गया है।

क्या बोले रेहड़ी पटरी वाले 

रेहड़ी पटरी वाले अमित कुमार का कहना है कि टाउन हॉल पर 126 फड़ लगती हैं। उसमें से केवल चिन्हित फड़ो को ही नगर निगम द्वारा हटवाया गया है। उन्होंने बताया कि आज नगर निगम की टीम पुलिस वालों के साथ आई और हमारी दुकानों को हटाया। इतना ही नहीं हमारे रखे हुए माल को भी कब्जे में ले लिया है। कहां की पिछले कई समय से नगर निगम द्वारा हम लोगों पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं हम लोगों को किसी न किसी बहाने परेशानी किया जा रहा है। हम जनप्रतिनिधि के पास भी जाते हैं तो हम लोगों को कोई सुनवाई नहीं होती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Moradabad: आईये मंत्री जी स्वागत है आपका, मगर जनता जानना चाहती है इन सवालों के जवाब

यह भी पढ़ें: Moradabad: यंग भारत की खबर का असर, मंडी समिति की दुकानों पर चला बुलडोजर

यह भी पढ़ें: क्रप्शन का दूसरा नाम है अखिलेश यादव : कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

moradabad news
Advertisment
Advertisment