Advertisment

Moradabad: हिंदू कॉलेज में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान,विभाग की भौतिक जांच के लिए बनाई गई समिति

सेवानिवृत होने के बाद सत्र लाभ का फायदा उठाते हुए प्रोफेसर अनामिका त्रिपाठी 30 जून चार्ज ने देने की जिद पर अड़ी है। कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार प्रोफेसर अनामिका अपने चार्ज देने की प्रक्रिया में अपने सामान व अन्य कार्यों का भौतिक सत्यापन करा लेना चाहिए।

author-image
YBN Editor MBD
एडिट
वाईबीएन

फोटो: हिन्दू कॉलेज Photograph: (Moradabad: )

 

Advertisment

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। हिंदू कॉलेज में निवर्तमान और वर्तमान वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद सुर्खियों में आ गया है। मामले को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यव्रत सिंह रावत भी दोनों के बीच रार को सुलझा नहीं पा रहे है।वनस्पति विज्ञान विभाग का भौतिक सत्यापन प्राचार्य अब समिति से कराएंगे।उन्होंने इसके लिए समिति बनाई है। दोनों के बीच पदों को लेकर रहे झगड़े स्कूल का माहौल भी गरमाया हुआ है। परीक्षा देने आ रहे विद्यार्थी भी इससे प्रभावित हो रहे। सेवानिवृत होने के बाद सत्र लाभ का फायदा उठाते हुए प्रोफेसर अनामिका त्रिपाठी 30 जून चार्ज ने देने की जिद पर अड़ी है। कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार प्रोफेसर अनामिका अपने चार्ज देने की प्रक्रिया में अपने सामान व अन्य कार्यों का भौतिक सत्यापन करा लेना चाहिए।

सेवानिवृत होने के बाद भी नही छोड़ा चार्ज 

हिंदू महाविद्यालय के माहौल में एक अजीब सा वातावरण दिखाई दे रहा है। विद्यालय परिसर में परीक्षा का माहौल चल रहा है इस बीच कॉलेज के विद्यार्थियों पर भी असर पड़ रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यव्रत सिंह रावत ने वनस्पति विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष सेवानिवृत अनामिका त्रिपाठी से प्रोफेसर डॉ जी के शर्मा को वनस्पति विज्ञान विभाग का चार्ज 20 मई को दिलाकर उन्हें विभाग का अध्यक्ष तो बना दिया, लेकिन अभी तक विभाग अध्यक्ष की कुर्सी अनामिका त्रिपाठी ने नहीं छोड़ी है। वह सत्र का लाभ लेते हुए विद्यालय में आ रही है। 

Advertisment

प्राचार्य बोले समिति करेगी जांच

प्राचार्य सत्यव्रत सिंह रावत का कहना है कि 19 मई को सेवानिवृत हुई वनस्विपति विज्ञान विभाग अध्यक्ष अनामिका त्रिपाठी विभाग के अध्यक्ष पद से विहीन हो चुकी।अब डॉ.जी के शर्मा इस विभाग अध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर अनामिका ने बिना चार्ज दिए और बिना भौतिक सत्यापन के नो ड्यूज मांग रही है। जो कि नियम विरुद्ध है। चार्ज लेते समय हमने उनके द्वारा प्रोजेक्ट के खरीदे गए सामान की लिस्ट और सामान के भौतिक सत्यापन के लिए कहा था। अब विभाग का भौतिक सत्यापन समिति द्वारा कराया जाएगा। जिससे किसी को भी कोई शिकायत नही होनी चाहिए। प्रोफसर अनामिका सेवानिवृत्त हो चुकी है। इसके बाद विभाग का चार्ज डॉ. जी के शर्मा को दिया जाना था। इनको चार्ज लेने में प्रोफेसर अनामिका ने महाविद्यालय विवाद की स्थिति पैदा कर दी है। महाविद्यालय में इसको लेकर पुलिस आई जो कि विद्यालय की छवि के लिए अच्छा नहीं है। 

यह भी पढ़ें:दवाई लेने अस्पताल आई युवती को अगुवा कर की कोर्ट मैरिज, न्यायालय के आदेश पर 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर

Advertisment

 

यह भी पढ़ें:लाल नीली बत्ती लगाकर घूम रहे मेयर विनोद अग्रवाल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें:हरे भरे पेड़ों को सुखाने का मामला,वन विभाग ने नहीं की कोई कार्रवाई

Advertisment

यह भी पढ़ें:शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,युवती ने काट ली हाथ की नस

 

 

moradabad news in hindi moradabad news today
Advertisment
Advertisment