Advertisment

Weather Forecast Lucknow: बादलों की आवाजाही के साथ हल्‍की बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञान‍िकों के अनुसार राजधानी लखनऊ शहर में आज दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई जा रही है।

author-image
Anupam Singh
एडिट
dfvvg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन, संवाददाता।  यूपी की राजधानी लखनऊ शहर में आज दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई जा रही है। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है।

आज से कहीं कहीं बार‍िश की संभावना 

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 मई से प्रदेश भर में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिलेगी। वर्षा बढ़ने के साथ ही प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। बताया क‍ि  इस समय पंजाब से बांग्लादेश तक निचले क्षोभमंडल में एक द्रोणी (ट्रफ) बनी हुई है, जिसके चलते आर्द्र पुरवा हवाएं 20 से 40 किमी प्रति घंटे या इससे भी अधिक गति से चल रही हैं। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आया है, मगर वायुमंडलीय आर्द्रता बढ़ने से कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:लोकबंधु अग्निकांड के बाद सरकार सतर्क : डिप्टी CM Brajesh Pathak बोले-सभी अस्पतालों में कराएं फायर सेफ्टी मॉकड्रिल

यह भी पढ़ें:UP News : फसल अवशेष प्रबंधन से खेतों में बढ़ेगा उत्पादन घटेगा प्रदूषण, प्रदेश के किसान भूमि को बनाएंगे उपजाऊ

Advertisment

यह भी पढ़ें:Electricity Privatisation : निजी घरानों के दबाव में UPPCL ने खोई सुध-बुध, उपभोक्ता परिषद ने खोली निजीकरण के मसौदे की पोल

यह भी पढ़ें:UP News : यूपी बन रहा कछुओं का नया आशियाना

 lucknownews | latest lucknow news in hindi

latest lucknow news in hindi Lucknow lucknownews
Advertisment
Advertisment