/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/12/SrfLd2dbWMeVa7fnOSJF.jpg)
नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क
नोएडा शहर एक बार फिर फूलों की महक से सराबोर होने जा रहा है। इस बार शिवालिक पार्क सेक्टर-33 में फ्लावर शो आयोजित होगा। थीम पर मंथन किया जा रहा है। इस बार आकर्षण का केंद्र यहां फूलों से बनाया जाने वाला काशाी विश्वनाथ मंदिर होगा। इस मंदिर को 35 फीट ऊचा बनाया जाएगा। जिसके गुलदाउदी और अन्य प्रजातियों के पुष्पों से सजाया जाएगा। इस मंदिर के बाहर ही सेल्फी पाइंट होगा। इसके अलावा करीब 4000 से ज्यादा प्रजातियों के पुष्पों को सम्मलित किया जाएगा। जिसमें ट्यूलिप भी खास होगा।
शिवालिक पार्क में 20 से 22 फरवरी तक होगा शो
फ्लावर शो शिवालिक पार्क में 20 से 22 फरवरी तक होगा। लोगों के फुटफाल को देखते हुए एक दिन और बढ़ाया जा सकता है। पार्क का लैंड स्केप फ्लावर शो के लिए तैयार किया जा रहा है। यहा काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा प्रदेश के अन्य मैन्यूमेंट को भी फूलों से बनाया जाएगा। इसके अलावा जंगली जानवरों की अलग से गैलरी भी होगी। जिसको भी अलग-अलग प्रजातियों के फूलों से बनाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-Noida Authority में पेपरलेस वर्क के लिए शुरू होगी ई-फाइल प्रक्रिया, खुद का डेटा सेंटर भी बनेगा
पहली बार दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता
फ्लावर शो में पहली बार दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें वे अपनी प्रतिभा को दिखा सकेंगे। इसके इंतजाम किए जा रहे है। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि शो के दूसरे दिन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। पहले दिन उद्घाटन सेरेमनी और बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस शो में पेड़ों के रखरखाव से लेकर कचरे से आर्गेनिक खाद बनाने के तरीकों से भी वाकिफ कराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-Robotic तकनीक से Greater Noida में सीवेज सफाई की शुरुआत, ट्रायल हुआ सफल
80 से ज्यादा होंगे स्टॉल
फ्लावर शो में 80 से अधिक स्टॉल उद्यान प्रेमियों की ओर लगाए गए है। इसमें 38 नर्सरी और कुछ तो कलिम्पोंग और भीमताल से लाए गए है। बीज , खाद , पौध , खेती के औजार , उद्यान का सजावटी सामान , कीटनाशक गमले यहां लाए जा रहे है। इसके अलावा जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-श्रद्धालुओं को लेकर MahaKumbh से वापस Noida आ रही बस की ट्रक से टक्कर, 2 की मौत, 23 घायल
इस तरह की होंगी प्रतियोगिता
उद्यान एवं लैंड स्केपिंग प्रतियोगिता, सब्जियों पर नक्काशी कलर, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, पुष्प प्रदर्शनी , बोनसाई, कैक्टस, और सकुलेंट्स , फोलिऐज एंव सजावटी पुष्पाकृतियां , हैंगिंग बास्केट्स, वर्टिकल गार्डन , इकेबाना शामिल है। यहां इस बार कैक्टस, बोनसाई, फलों एवं सब्जियों के अलावा कई सरकारी और निजी संस्थानों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिनके लैंड स्केप की प्रतियोगिता होंगी