Advertisment

Bharat Tex-2025: बुधवार से शुरू, ग्लोबल सीईओ के साथ 5 हजार से ज्यादा प्रदर्शक होंगे शामिल

भारत टेक्स 2025- हस्तशिल्प के दूसरे संस्करण का आयोजन 12 से 15 फरवरी 2025 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मार्ट में किया जाएगा। भारत टेक्स 2025- हस्तशिल्प, प्रतिष्ठित वैश्विक टेक्सटाइल कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा है

author-image
Mukesh Pandit
एडिट
Expo

जानकारी देते भारत टेक्स के महासचिव डॉ. राकेश कुमार। Photograph: (young Bharat)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन संवाददाता।

भारत टेक्स 2025- हस्तशिल्प के दूसरे संस्करण का आयोजन 12 से 15 फरवरी 2025 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मार्ट में किया जाएगा। भारत टेक्स 2025- हस्तशिल्प, प्रतिष्ठित वैश्विक टेक्सटाइल कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा है, जिसका आयोजन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के समर्थन से भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) करती है। इस मेगा इवेंट का आयोजन दो प्रमुख स्थलों पर किया जा रहा है, जिसमें एक इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मार्ट, ग्रेटर नोएडा (12 से 15 फरवरी, 2025) में इसमें  हस्तशिल्प, गार्मेंट मशीनरी और डाइ एवं केमिकल तीनों को एक साथ आयोजित किया जा रहा है। 

भारत मंडपम में होगा वैल्यू चेन का प्रदर्शन

वहीं भारत मंडपम, नई दिल्ली (14 से 17 फरवरी, 2025) में संपूर्ण टेक्सटाइल वैल्यू चेन का प्रदर्शन किया जाएगा। बुधवार को केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह लैंप लाइटिंग करेंगे। यह आयोजन हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) समेत 12 वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषदों के एक संघ द्वारा आयोजित और भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा समर्थित, भारत टेक्स परंपरा और टेक्नोलॉजी का एक बेजोड़ संगम होने का वादा करता है, यहां नीति निर्माताओं और ग्लोबल सीईओ के साथ-साथ, 5000 से अधिक प्रदर्शकों, 110 से अधिक देशों के 6000 से अधिक खरीदारों और 1,20,000 से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है। 

Advertisment

लक्ष्य ग्लोबल टेक्स्टाइल इकोसिस्टम को सक्रिय करना

भारत टेक्स 2025 का लक्ष्य ग्लोबल टेक्स्टाइल इकोसिस्टम को सक्रिय करना, व्यवसायों को साझेदार बनाने के लिए अनूठा अवसर प्रदान करना, नए उत्पादों का पता लगाना, और नए ट्रेंड एवं टेक्नोलॉजी पर सभी नई सूचना से अवगत रहना है। ईपीसीएच महानिदेशक व आईईएमएल अध्यक्ष और भारत टेक्स के महासचिव डॉ. राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि हस्तशिल्प और वस्त्र एक दूसरे के पूरक हैं, जो एक दूसरे की सर्वश्रेष्ठ खूबियों को सामने लाते हैं।

केंद्रीयमंत्री करेंगे लैंप लाइटिंग

Advertisment

उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारी समृद्ध वस्त्र विरासत और अत्याधुनिक तकनीक का एक बेजोड़ मेल है। यह न केवल हमारे उद्योग को, बल्कि दीर्घकालिक, नवाचार और वैश्विक व्यापार के विस्तार के लिए हमारी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है। यहां पर शो का उद्घाटन नहीं बल्कि लैंप लाइटिंग की जाएगी, जिसका केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे, आधिकारिक उद्घाटन दिल्ली में 16 फरवरी को होगा। ईपीसीएच अध्यक्ष दिलीप बैद ने कहा कि यह आयोजन हमारी समृद्ध वस्त्र विरासत और अत्याधुनिक तकनीक का एक बेजोड़ मेल है। यह न केवल हमारे उद्योग को, बल्कि दीर्घकालिक, नवाचार और वैश्विक व्यापार के विस्तार के लिए हमारी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है। ईपीसीएच के उपाध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने साझा किया कि भारत टेक्स 2025 के आगंतुकों को भौगोलिक संकेत (जीआई) से प्रमाणित हस्तशिल्प और वस्त्र को सोर्स करने का मौका मिलेगा।

Advertisment
Advertisment