Advertisment

Nikki Dowry Murder: पुलिस ने चारों जालिम सलाखों के पीछे पहुंचाए, निक्की का ससुर भी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में पुलिस ने निक्की भाटी के जेठ रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भाटी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले निक्की के पति विपिन और सास दया को गिरफ्तार किया गया था। मामला कासना थाना क्षेत्र का है।

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
File Photo Vipin and Nikki
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन डेस्क। दहेज हत्या के चर्चित मामले में नया अपडेट सामने आया है। ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में पुलिस ने निक्की भाटी के जेठ रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भाटी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  इससे पहले निक्की के पति विपिन और सास दया को गिरफ्तार किया गया था। निक्की भाटीका जेठ रोहित भाटी उसकी बहन और मामले की वादी कंचन का पति है। बता दें कि दोनों बहनों निक्की और कंचन की एक ही घर में दोनो भाईयों विपिन और रो‌हित भाटी के साथ शादी हुई थी। रविवार को पुलिस ने निक्की के पति विपिन और सास दया को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर निक्की की हत्या कर दी गई। पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद विपिन भाटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

एफआईआर में चार नामजद

कासना थाना पुलिस ने निक्की भाटी की बहन और प्रत्यक्षदर्शी कंचन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें निक्की के पति विपिन, सास दया, ससुर सत्यवीर भाटी और जेठ रोहित भाटी को आरोपी बनाया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 103(1), 115(2) और 61(2) के तहत दर्ज किया गया है।

महिला आयोग ने अपनाया सख्त रुख

दहेज की मांग को लेकर निक्की भाटी को जिंदा जला देने के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दिल दहला देने वाले मामले पर  राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इस घटना की मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार और पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई और मृतका के परिजनों व गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

जानें क्या है पूरा मामला

यह दिल दहलाने वाली वारदात कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में हुई। आरोप है कि दहेज में 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर निक्की को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी निक्की को उसकी बहन कंचन ने पड़ोसियों की मदद से पहले फोर्टिस हॉस्पिटल, और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Greater Noida News | Greater Noida Nikki murder case | Dowry Case

Dowry Case Greater Noida News Greater Noida Nikki murder case
Advertisment
Advertisment