Advertisment

ग्रेटर नोएडा : डेयरी मालिक के 10 लाख रुपए के गबन की साजिश, साले के साथ ड्राइवर गिरफ्तार

डेयरी मालिक के 10 लाख रुपए गबन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गबन किए गए पूरे 10 लाख रुपए, घटना में इस्तेमाल दो गाड़ियां और अवैध असलहा बरामद किया है।

author-image
Mukesh Pandit
Police Arrested theft
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, आईएएनएस। ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डेयरी मालिक के 10 लाख रुपए गबन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गबन किए गए पूरे 10 लाख रुपए, घटना में इस्तेमाल दो गाड़ियां और अवैध असलहा बरामद किया है।मामला 21 अगस्त का है, जब डेयरी मालिक जितेंद्र कुमार शर्मा ने 10 लाख रुपए को ड्राइवर उमेश के जरिए घर भेजा था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उमेश को गोली मारकर पैसे लूट लिए गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

ग्रेटर नोएडा के पास से गिरफ्तार किया

जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले और आखिरकार गुरुवार को कार्रवाई करते हुए थाना दनकौर पुलिस ने सबसे पहले आरोपी उमेश पुत्र नरेंद्र पाल को यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक तमंचा .315 बोर और एक खोखा कारतूस यमुना एक्सप्रेसवे की झाड़ियों से बरामद किया गया।

उमेश और उसके साले पवन की सोची-समझी साजिश 

इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी पवन कुमार पुत्र रणपाल सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे स्थित सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 लाख रुपए नकद, एक कार, एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरी घटना उमेश और उसके साले पवन की सोची-समझी साजिश थी। दोनों ने मिलकर 10 लाख रुपए हड़पने का प्लान बनाया था।

योजना के अनुसार, उमेश ने खुद को तमंचे से कंधे पर गोली मार ली और पैसों से भरा बैग अपने साले पवन को सौंप दिया। इसके बाद तमंचा झाड़ियों में फेंक दिया ताकि घटना लूट जैसी लगे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश (32) निवासी ग्राम महरिया, थाना फरिया, जिला फिरोजाबाद और पवन (25) निवासी ग्राम नंगला खरगा, थाना फरिया, जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है। इनके खिलाफ थाना दनकौर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisment

greater noida | grater noida crime | Noida | Greater Noida News | noida crime n

Noida greater noida noida crime Greater Noida News grater noida crime
Advertisment
Advertisment