Advertisment

Nikki murder case: इंस्टाग्राम और बुटीक को लेकर पति विपिन था नाराज, पुलिस जांच में नए खुलासे

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में बड़ा खुलासा। पति विपिन पत्नी के बुटीक और बहन के इंस्टाग्राम अकाउंट से नाखुश था। दहेज विवाद और सोशल मीडिया विवाद ने रिश्तों में तनाव बढ़ाया।

author-image
Dhiraj Dhillon
File Photo Nikki
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन डेस्क।कासना कोतवाली इलाके में हुए निक्की हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान नए खुलासे सामने आए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति विपिन भाटी अपनी पत्नी निक्की के बुटीक और भाभी कंचन के ब्यूटी पार्लर से नाखुश था। इसके अलावा दोनों बहनों का इंस्टाग्राम चलाना भी उसे नहीं भाता था। इन सब बातों को लेकर घर में आए दिन  विवाद होता था। पुलिस को पता चला है कि निक्की और उसकी बहन कंचन (दोनो आपस में देवरानी जेठानी भी हैं) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। कंचन के मेकओवर नाम से चल रहे इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 49.5 हजार फॉलोअर हैं। इसी अकाउंट से निक्की भी वीडियो और पोस्ट करती थी। आरोप है कि विपिन और उसका परिवार को इस पर एतराज था। समाज के लोगों की भद्दी टिप्पणियों के कारण भी परिवार में आए दिन झगड़े होते थे।

Nikki Bhati making reel with car driving
निक्की भाटी कार ड्राईविंग के साथ रील के बनाते हुए। Photograph: (Google)

जांच में सामने आया बुटीक विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि बुटीक खोलने को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। पिछले साल नवंबर में निक्की के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पंचायत हुई और बुटीक बंद कर दिया गया था। बावजूद इसके, निक्की और कंचन ने दोबारा बुटीक शुरू करने की योजना बनाई थी।

नौ साल पहले हुई थी शादी

निक्की की शादी 2016 में विपिन भाटी से हुई थी। शादी में कार और अन्य सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा। परिजनों का कहना है कि कई बार पंचायत हुईं, समझौता हुआ, यहां तक कि बाद में एक बुलेट मोटरसाइकिल भी दी गई, लेकिन दहेज उत्पीड़न नहीं रुका।

Advertisment

File Photo Nikki Bhati

कैसे गई निक्की की जान

निक्की की बड़ी बहन और जेठानी कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम को सास दया और देवर विपिन ने मिलकर निक्की पर पेट्रोल उड़ेलने के बाद लाइटर से आग लगा दी। निक्की को पहले फोर्टिस और फिर सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देश भर से इस मामले को लेकर प्रतिक्रियाएं आने लगीं और पुलिस सक्रिय हो गई। कंचन ने ही सोशल मीडिया पर वह वीडियो साझा किया था, जो बाद में डिलीट कर दिया गया।

File photo of Nikki and accused brother-in-law Rohit Bhati in police custody
निक्की की फाइल फोटो और पुलिस हिरासत में आरोपी जेठ रोहित भाटी Photograph: (Google)

अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानिए

Advertisment
कंचन की तहरीर पर कासना थाना पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी (कंचन का पति), ससुर सत्यवीर भाटी और सास दया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास के दौरान पुलिस विपिन भाटी को पैर मेंगोली मारकर दोबारा गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि पुलिस ने विपिन को शनिवार को ही पुलिस हिरासत में ले लिया था, जबकि सास दया को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। जेठ और ससुर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।
Greater Noida Nikki murder case | Greater Noida News | Dowry Case
Dowry Case Greater Noida News Greater Noida Nikki murder case
Advertisment
Advertisment