/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/16/road-project-to-noida-airport-2025-10-16-09-49-31.jpg)
Simbolic Image Photograph: (X.com)
ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन न्यूज। गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को सीधे जोड़ने के लिए 25 किमी नई सड़क बनेगी। इस सड़क के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने ₹1700 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। सड़क का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करेगा। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक यह सड़क ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 130 मीटर चौड़ी सड़क (चार मूर्ति से) शुरू होकर सिरसा, अलेदा और थोरा गांवों से गुजरते हुए सीधे एयरपोर्ट के एविएशन हब क्षेत्र तक पहुंचेगी।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/16/traffic-in-greater-noida-west-2025-10-16-09-49-57.jpg)
भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे ₹1400 करोड़
यमुना प्राधिकरण के सीईओ आर.के. सिंह ने बताया कि परियोजना के लिए लगभग 812 एकड़ भूमि अधिग्रहण पर ₹1400 करोड़ खर्च होंगे, जबकि सड़क निर्माण पर ₹300 करोड़ की लागत आएगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उन्होंने बताया यह सड़क एयरपोर्ट के पूर्वी छोर (East side) से जुड़ने वाली पहली सड़क होगी। बता दें कि अब तक सभी सड़कें यमुना एक्सप्रेसवे (पश्चिमी छोर) से एयरपोर्ट से जुड़ती हैं। नई सड़क बनने से गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों यात्रियों को सीधे और सुगम मार्ग से एयरपोर्ट पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/16/traffic-jam-in-greater-noida-west-2025-10-16-09-51-25.jpg)
तीन किमी लंबी नई लिंक रोड पर चल रहा काम
यमुना प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने बताया- इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना प्राधिकरण एक तीन किलोमीटर लंबी लिंक रोड पर भी काम कर रहे हैं, जो दोनों क्षेत्रों को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ेगी। यह सड़क सिरसा गांव से शुरू होकर अलौदा गांव तक जाएगी और प्रस्तावित पलवल–खुर्जा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी। सीईओ श्री सिंह के मुताबिक, यह लिंक रोड यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर बनेगी और एयरपोर्ट के कार्गो व एविएशन हब क्षेत्र को जोड़ते हुए ट्रैफिक दबाव को कम करने का काम करेगी।
Greater Noida Authority | Noida International Airport | Delhi- NCR connectivity | Connectivity Hub