Advertisment

देश के 100 अमीरों की सूची में दो नोएडा से, Roshni Nadar बनीं भारत की तीसरी सबसे अमीर महिला

नोएडा की रोशनी नादर और विवेक चांद सहगल भारत के शीर्ष 100 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल। रोशनी नादर बनीं देश की तीसरी सबसे अमीर महिला। दोनों की कंपनियां नोएडा से ही शुरू हुई थीं।

author-image
Dhiraj Dhillon
Vivek Chgand Sahgal and Roshni Nadar

नोएडा, वाईबीएन न्यूज। नोएडा के लिए गर्व की खबर है। साल 2025 में जारी M3M हुरून इंडिया रिच लिस्ट में भारत के 100 सबसे अमीर अरबपतियों में नोएडा शहर के दो उद्योगपति शामिल हुए हैं। इस सूची में देश के कुल 358 अरबपतियों के नाम हैं, जिनमें से दो का संबंध सीधे नोएडा से है।

नोएडा की रोशनी नादर भारत की तीसरी सबसे अमीर शख्सियत

हुरून रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ₹9.55 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि गौतम अडानी ₹8.15 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा हैं, जिनकी कुल संपत्ति ₹2.84 लाख करोड़ आंकी गई है। बता दें कि रोशनी नादर HCL समूह के संस्थापक शिव नादर की पुत्री हैं। HCL का मुख्यालय नोएडा में स्थित है और 1976 में इसी शहर से इसकी नींव रखी गई थी।

roshni nadar

विवेक चांद सहगल भी शामिल टॉप 100 अरबपतियों में

रोशनी नादर की तरह ही शहर का एक और गौरव बढ़ाने वाला नाम है विवेक चांद सहगल, जो मदरसन सूमी सिस्टम्स लिमिटेड (Motherson Sumi Systems) के संस्थापक और चेयरमैन हैं। भारत के टॉप-100 अरबपतियों की सूची में विवेक चांद सहगल को 40वां स्थान मिला है। उनकी कुल संपत्ति ₹57,060 करोड़ बताई गई है। खास बात यह भी है कि विवेक सहगल ने भी अपनी कंपनी की शुरुआत नोएडा से ही की थी, जो अब वैश्विक स्तर पर ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर में एक अग्रणी नाम बन चुकी है।

Vivek Chgand Sahgal

noida news | Roshni Nadar | Vivek Chand Sehgal

Vivek Chand Sehgal Roshni Nadar noida news
Advertisment
Advertisment