Advertisment

Noida News : 16 साल बाद पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपी, 2 साल के बच्चे की हत्या का था आरोपी

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2009 को अशोक कुमार ने थाना सेक्टर-58 में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके दो साल के बेटे अमित विश्वास की हत्या कर दी गई। अशोक ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उनके बेटे को बिजली का करंट लगाया

author-image
Jyoti Yadav
noida
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क 

Advertisment

नोएडा, थाना सेक्टर-58 पुलिस ने 16 साल बाद एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय, जो बोकारो, बिहार का निवासी है, 2009 में एक दो साल के बच्चे की हत्या में वांछित था। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।  

इसे भी पढ़ें-किसानों को छूट देने की मांग को लेकर Greater Noida Authority पर प्रदर्शन

अशोक कुमार ने 2009 में दर्ज कराया था मामला 

Advertisment

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2009 को अशोक कुमार ने थाना सेक्टर-58 में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके दो साल के बेटे अमित विश्वास की हत्या कर दी गई। अशोक ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उनके बेटे को बिजली का करंट लगाया और फिर उसे जमीन पर पटककर मार डाला। इस मामले में संजय लगातार फरार था और पुलिस के अनुसार, वह नेपाल भाग गया था। 

इसे भी पढे़ं- Greater Noida : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, चार लोग घायल, दनकौर के मंडपा गांव में हुआ विवाद

नेपाल में था आरोपी, नोएडा लौटने पर हुई गिरफ्तारी

Advertisment

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी थी। फिर मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नोएडा लौटने वाला है। इस पर पुलिस ने सेक्टर-62 में सिविल ड्रेस में मुहिम तेज कर दी। जैसे ही आरोपी गोल चक्कर के पास आया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मामूरा में टीवी मैकेनिक का काम करता था और पीड़ित के घर आना-जाना था, जिसका अशोक कुमार विरोध करता था। आरोपी ने कहा कि एक दिन जब अशोक घर से बाहर गए थे, तो उसने उनके बेटे की हत्या कर दी। 

इसे भी पढ़ें-फर्जीवाड़ा: 1.42 करोड़ आबकारी घपला में 12 के खिलाफ एफआईआर, 14 शराब की दुकानें निलंबित

Advertisment
Advertisment