Advertisment

साध्वी सरिता गिरि को मिली महामंडलेश्वर की पदवी, जानिए कौन है महामंडलेश्वर सरिता

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी जी महाराज ने प्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी सरिता गिरि को महामंडलेश्वर की पदवी सौंपने का ऐलान किया है।

author-image
Jyoti Yadav
SadhviSaritaGiri

SadhviSaritaGiri Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन डेस्क।पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी जी महाराज ने प्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी सरिता गिरि को महामंडलेश्वर की पदवी सौंपने का ऐलान किया है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा के गांव सुतियाना स्थित मां भगवती मंदिर में सायं 4 बजे चादरविधि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में साध्वी सरिता गिरी को महामंडलेश्वर बनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी जी महाराज ने कहा कि संत समाज सनातन धर्म के सच्चे रक्षक और मार्गदर्शक होते हैं। वे केवल धर्म और अध्यात्म के अनुयायी नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के प्रचारक भी होते हैं। उन्होंने साध्वी सरिता गिरि के समर्पण और धार्मिक सेवा की सराहना करते हुए उन्हें महामंडलेश्वर पदवी देने की घोषणा की। इस आयोजन में निरंजनी पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की विशेष उपस्थिति भी रहेगी। कार्यक्रम में संत समाज, श्रद्धालु और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। 

Advertisment

SadhviSaritaGiri2

कौन है महामंडलेश्वर सरिता गिरी 

संत समाज में एक नई ऊंचाई छूते हुए सरिता गिरि गोस्वामी को महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की गई है। कच्दी सरिता गिरि गोस्वामी, जो मूल रूप से मौनभ्यू, उत्तर प्रदेश से हैं, लंबे समय से समाज सेवा, धर्म प्रचार और महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। महामंडलेश्वर सरिता गिरि वर्ष 2005 से सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी हैं। उन्होंने गौ-संवर्धन के लिए 2015 से कार्य आरंभ किया और 2018 से वृक्षारोपण अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। रामा अभियान के अंतर्गत वह कल्पवास, स्वास्थ्य शिविरों और तीर्थ यात्रियों की सेवा में हर वर्ष जुटी रहती हैं। उन्होंने 2012 से देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई है। संत सम्मेलन और धार्मिक प्रवचन में भी उनकी नियमित भागीदारी रही है, विशेष रूप से 2017 के बाद से।

Advertisment

कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान

महामंडलेश्वर सरिता गिरि ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए पंजाब, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, हैदराबाद और बिहार में कई सम्मेलन किए हैं। उन्होंने एम.ए. और एस.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की है। साथ ही, 2005 से 2020 तक प्रयागराज हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्य किया।

SadhviSaritaGiri3

Advertisment

पत्रकारिता व सामाजिक संस्थाओं से जुड़ाव

  • सी.पी. वर्ल्ड बनम की एडिटर इन चीफ (2017–18)
  • महिला उत्तर प्रदेश अध्यक्ष– मा. नरेंद्र मोदी सेना (2016–17)
  • ब्यूरो चौमा, पुलिस दर्पण से जुड़ी रहीं (2016–17)

सम्मान और पुरस्कार

Advertisment

महामंडलेश्वर सरिता गिरि गोस्वामी के उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए, जिनमें शामिल हैं:

  • महाराणा प्रताप अवॉर्ड (नोएडा, 2025)
  • मदर टेरेसा अवॉर्ड (दिल्ली, 2019)
  • जर्नलिज्म अवॉर्ड (2018)
  • गोस्वामी गौरव सम्मान (दिल्ली, 2025)
  • अटल बिहारी वाजपेयी समाज सम्मान (उत्तराखंड, 2024)
  •  गौ रक्षा सम्मान (दिल्ली, 2025)
  • नशा मुक्ति अभियान सम्मान (2015)
  • इंटरनेशनल ह्यूमन एम्पावरमेंट कमीशन टैलेंट ऑफ आर्ट सम्मान (2025)
Advertisment
Advertisment