Advertisment

Greater Noida में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया Holi Milan समारोह, भाजपा पर साधा निशाना

माजवादी पार्टी ने गांव बील अकबरपुर में जीटी रोड दादरी स्थित जेएसआर फार्म हाउस पर पीडीए जन पंचायत एवं होली मिलन समारोह का जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के संयोजन में आयोजन किया गया।

author-image
YBN News
सपा कार्यकर्ता
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।

समाजवादी पार्टी ने गांव बील अकबरपुर में जीटी रोड दादरी स्थित जेएसआर फार्म हाउस पर पीडीए जन पंचायत एवं होली मिलन समारोह का जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के संयोजन में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कद्दावर नेता मुखिया गुर्जर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग ने भाग लिया। इस मौके पर सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल एवं गले लगाकर होली की बधाई दी।

यह भी पढ़ें- Greater Noida में अधिग्रहण से प्रभावित 20 गांवों के Farmer को छह फीसदी भूखण्ड देने की तैयारी

आपसी भाईचारे का खत्म करने का काम कर रही भाजपा

इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता मुखिया गुर्जर ने कहा कि होली हमें प्रेम का संदेश देता है और समाज के बीच एकता और सौहार्द को स्थापित करता है। यह एकता, मित्रता और भाईचारे का प्रतीक है। हम सब को आपसी मतभेद को भूलकर प्रेम और उमंग के साथ होली माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालची भाजपा अपने राजनैतिक हित साधने के लिए देश में से आपसी भाईचारे का खत्म करने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- Greater Noida में Youth Parliament से युवाओं को मिलेगा अभिव्यक्ति का अवसर

जनता महंगाई की मार से परेशान

Advertisment

जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सरकार गरीबों का हक छीन रही है। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। शिक्षित युवा बेरोजगार है, जनता महंगाई की मार से परेशान है।

यह भी पढ़ें- Greater Noida में Youth Parliament से युवाओं को मिलेगा अभिव्यक्ति का अवसर

यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, वीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, महेन्द्र नागर, इन्दर प्रधान, राहुल अवाना, कृशान्त भाटी, सुधीर तोमर, यूनुस अली,  दीपक देवटा, मोहित नागर,मिंटी खारी, सुनीता यादव, लाल सिंह गौतम, अकबर खान, मनोज भाटी एडवोकेट, कपिल ननका, सुदेश भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, रिजवान हैदर, अमित भाटी मेहंदी हसन, महेश भाटी, समय डाढ़ा, राहुल यादव, हरवीर प्रधान, हुकम सिंह भारती, अमित रौनी, विक्रम टाइगर, विनोद लोहिया, अवनीश भाटी, आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Greater Noida में किसानों ने पैदल मार्च निकालकर की अस्पताल और निजी स्कूलों में रियायत की मांग

Advertisment
Advertisment