/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/09/RHdR7xEUN3bz8ibZ6oOb.jpg)
Photograph: (young Bharat)
ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन संवाददाता।
गौड़ यमुना सिटी, सेक्टर 19, यमुना एक्सप्रेसवे में भारत की सबसे ऊंची 108 फीट की भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी, प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु, भक्त और पर्यटक उमड़े, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
महाकुंभ पहुंचीं Hema Malini, मौनी अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी
कैलाश खेर के भजनों से झूमे श्रद्धालु
सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भक्ति और भव्यता से भरी इस शाम को और भी खास बनाया दिया, जिनके भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनावरण के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का अभिषेक किया और भव्य आरती में हिस्सा लिया। हेमा मालिनी, जयवीर सिंह और सुनील शर्मा ने देश की सबसे बड़ी कृष्ण प्रतिमा बनाने के लिए गौड़ ग्रुप को बधाई दी। कहा कि मथुरा से ग्रेटर नोएडा तक भगवान कृष्ण की भूमि इस प्रतिमा से पावन हो गई है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/09/RDAkE0OR30tIiRe4ybrz.jpeg)
श्रीकृष्ण की भक्ति और कृपा का भव्य प्रतीक
गौड़ ग्रुप के सीएमडी, मनोज गौड़ ने कहा कि 108 फीट ऊँची यह प्रतिमा और हरे कृष्णा हरे राम गौड़ मंदिर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और कृपा का भव्य प्रतीक है। यह स्थल मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र बनेगा। हमारा उद्देश्य भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और बढ़ावा देना है। यह विशाल प्रतिमा गौड़ यमुना सिटी के ऊपर स्थित होकर आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनेगी।
World Cancer Day 2025: जानिए , कैसे एक काॅफी बचाएगी इस खतरनाक बीमारी से ?
क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा बढ़ावा
यमुना एक्सप्रेसवे पर इसकी रणनीतिक स्थिति इसे एक महत्वपूर्ण तीर्थ और पर्यटन स्थल बनाएगी, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे पर्यटन, रोजगार और स्थानीय व्यवसायों में वृद्धि की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
CM Yogi: "सामूहिक विवाह योजना" के अंतर्गत, नगर निगम ने 30 जोड़ो की शादी कराई