/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/01/udfGYRHxZOGO0NVHOsco.jpg)
नोएडा, वाईबीएन डेस्क। कभी-कभी धोखे से इंसान किसी और जगह को अपनी मंजिल समझ लेता है। कभी-कभी तो गलत पहचान का शिकार हो जाता है। ऐसा ही मामला नोएडा में सामने आया जहां पंजाब से दो युवक पीजी में रहने वाले अपने मित्र से मिलने पहुंचे और चूकवश भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में घुस गए। अज्ञात युवकों के आने से किसान नेता ने पुलिस की सहायता ली तो पता चला दोनों युवक भूले-भटके उनके घर पहुंच गए थे।
जानकारी मिलते ही किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा और उनके समर्थक थाना फेज-3 पहुंचे और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। रविवार को थाने के बाहर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हो गए। पुलिस ने मामले की जांच की। दोनों युवको की पहचान की गई।
पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान की
दोनों युवकों को किसान नेता के घर से महज 50 मीटर दूरी पर स्थित अपने दोस्त के पीजी जाना था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज यह स्पष्ट हो गया कि जो युवक सुखवीर खलीफा के घर गए थे वही अपने दोस्त के पीजी में भी गए थे। दोनों युवको की पहचान सुलक्ष्य दीवान पुत्र हंसराज निवासी गरथौली, पठानकोट, पंजाब और राहुल सिंह पुत्र संता सिंह निवासी प्रीतनगर, पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है।
किसान नेता के घर को ही युवकों ने समझ लिया पीजी
पुलिस ने बताया कि दोनों अपने मित्र समीर सैनी पुत्र पवन कुमार से मिलने आया था। समीर बी/एस 90, सेक्टर 70 नोएडा स्थित एक पीजी में रहता है। उससे मिलने आए थे। रास्ता भटकने के कारण दोनों युवक किसान नेता सुखवीर खलीफा के घर को पीजी समझ कर अंदर चले गए। वहां पर किसान नेता सुखवीर खलीफा के पिताजी ने उन्हें टोका तो दोनों युवकों ने समीर से मिलने की इच्छा जताई। किसान नेता के पिताजी ने बताया कि यहां तो समीर नामक कोई व्यक्ति नहीं रहता है। वहां दोनों युवक समीर के पीजी का पता पूछते-पूछते दोपहर बाद करीब 3.30 बजे वहां पहुंचे। रात करीब 8 बजे वापस चले गए।