Advertisment

पीड़िता के पिता का छलका दर्द, ये राक्षस हैं इन्होंने मेरी बेटी को जलाकर मारा', इनके घर बुलडोजर चलना चाहिए

दिल दहला देने वाली वारदात के बाद महिला सुरक्षा की मांग उठने लगी है।  उधर, विवाहिता के पिता की टीस भी उभर आई है। पीड़िता के पिता ने आरोपी और उसके परिवार को राक्षस बताया, और कहा कि वो पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है।

author-image
Mukesh Pandit
Bhikhari shingh

आरोपी और पीड़िता के पिता भिखारी सिंह।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन डेस्क।देश की राजधानी दिल्ली से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर दहेज के लिए बेरहमी से एक विवाहिता तो जिंदा जला देने की दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झोकझोर दिया है। दिल दहला देने वाली वारदात के बाद महिला सुरक्षा की मांग उठने लगी है।  उधर, विवाहिता के पिता की टीस भी उभर आई है।

पीड़िता के पिता ने आरोपी और उसके परिवार को राक्षस बताया, और कहा कि वो पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है और उनकी बेटी को जलाने वाले राक्षसों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं आरोपी पति विपिन भाटी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हमारे वकील कार्रवाई करेंगे

पीड़िता के पिता भिखारी सिंह पायला ने कहा, "हमारे वकील कार्रवाई करेंगे। प्रशासन हमारे पक्ष में काम कर रहा है कि उसे हिरासत में भेजा गया है। हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। हमें उम्मीद है कि अदालत हमें न्याय देगी। सीएम योगी छोटे अपराधियों पर बुलडोजर चलाते हैं, और फिर ये लोग बड़े अपराधी हैं। वे राक्षस हैं जिन्होंने मेरी बेटी को जलाया।"

बेटी की शादी दिसंबर 2016 में हुई थी

मृतका के पिता भिखारी सिंह ने बताया था कि उनकी बेटी की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव में हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और अन्य सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले लोग 35 लाख रुपए की मांग करने लगे। इसके लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। पिता ने यह भी बताया कि उनकी मांग पूरी करने के लिए एक बाइक और दे दी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisment

कब रुकेंगे महिलाओं के खिलाफ अपराध

इससे पहले कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "आधा देश जानना चाहता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध कब रुकेंगे... महिलाएं दफ्तरों, घरों में सुरक्षित नहीं हैं... दहेज के लालच में महिलाओं की हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए... अपराधियों को हमेशा संरक्षण मिलता है और सवाल उठेंगे कि क्या यही वजह है कि वे इतने बेखौफ हो रहे हैं..." greater noida | grater noida crime | Drone Ban Noida | Noida | Greater Noida News | Greater Noida Nikki murder case | Greater Noida Updates

greater noida grater noida crime Drone Ban Noida Noida Greater Noida News Greater Noida Nikki murder case Greater Noida Updates
Advertisment
Advertisment