Advertisment

World Wetland Day: बर्ड फेस्टिवल-2025 का हुआ आयोजन, वन्य जीव संरक्षण और इको पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने वेटलैंड और इको पर्यटन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उपस्थित बच्चों और स्थानीय लोगों को वेटलैंड के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी

author-image
Jyoti Yadav
World Wetland Day
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क 

उत्तर प्रदेश पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशों के तहत विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर सूरजपुर वेटलैंड ग्रेटर नोएडा में वन विभाग द्वारा बर्ड फेस्टिवल-2025 का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस नोएडा, शक्ति मोहन अवस्थी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें- किसानों को छूट देने की मांग को लेकर Greater Noida Authority पर प्रदर्शन

वेटलैंड और इको पर्यटन पर विशेष ध्यान 

Advertisment

कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने वेटलैंड और इको पर्यटन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उपस्थित बच्चों और स्थानीय लोगों को वेटलैंड के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है, और हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के साथ अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए।

स्कूलों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और बर्ड वाचिंग

बर्ड फेस्टिवल 2025 के आयोजन में स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद, बर्ड वाचिंग का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को वेटलैंड में आने वाले प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 

Advertisment

इसे भी पढ़ें-Greater Noida : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, चार लोग घायल, दनकौर के मंडपा गांव में हुआ विवाद

स्मृति चिन्ह भेंटकर समापन

कार्यक्रम के समापन के समय मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार, सी विंग फाउंडर मदन मोहन भारद्वाज, पूर्व हॉकी खिलाड़ी मनजीत सिंह, और इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा के सदस्य, वन्यजीव प्रेमी, पक्षी प्रेमी, और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य भी उपस्थित थे। इस आयोजन ने वन्य जीव संरक्षण और इको पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

Advertisment

इसे भी पढ़ें-Greater Noida के अल्फा 2  में श्री विनायक ग्रुप के नये कॉमर्शियल प्रोजेक्ट का भूमि पूजन

Advertisment
Advertisment