/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/04/yx5N9OxgWmZXrQnYVD0l.jpg)
पुलिस पदाधिकारी के संग समीक्षा बैठक करती पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन Photograph: (ORIGNAL)
YBN PALAMU:-
पलामू जिले में साइबर क्राइम के बढ़ते मामले पर रोकथाम के लिए पलामू जिला पुलिस की एक विशेष टीम गठित की जाएगी। अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह निर्देश पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने दिया है। वे रविवार को अपने कार्यालय सभागार में अपराध की समीक्षा कर रही थी। इसमें सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी), थाना प्रभारी व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देने व त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों व कालेजों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। महिला उत्पीड़न, महिलाओं से जुड़े कानून, साइबर फ्राड से बचाव व आपात स्थिति में डायल 112 सेवा का उपयोग करने की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। बैठक में जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने व अपराध पर नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें जिले में हत्या, लूट, डकैती, दहेज हत्या व साइबर क्राइम जैसे अपराधों की समीक्षा की गई। थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने व पीड़ितों को न्याय दिलाने का निर्देश दिया। एसपी ने विशेष रूप से चार साल से अधिक पुराने सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मादक पदार्थ तस्करी को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाने व संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए विशेष कदम उठाने की बात कही। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चल रहे सरकारी निर्माण स्थल का निरीक्षण कर वहां उपस्थित ठेकेदारों व मुंशियों के साथ बैठक कर हर संभव सुरक्षा प्रदान करने की बात कही। आवश्यकता पड़ने पर, निर्माण स्थलों पर पुलिस बल की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए एसपी ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने व जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाते हुए लोगों का भरोसा जीतने के लिए नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने पर बल दिया।
पासपोर्ट के 99 प्रतिशत मामलों का हुआ निष्पादन :- सम्मानित किए गए कर्मी
पलामू जिले की पासपोर्ट शाखा को राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। राज्य में पासपोर्ट से जुड़े 99 प्रतिशत मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पासपोर्ट शाखा व कार्यरत कर्मियों को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि यह उपलब्धि पलामू पुलिस के लिए गर्व की बात है।
READ THIS ALSO :-
https://youngbharatnews.com/palamu/first-multiplex-in-daltonganj-8956668