/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/04/gangrape-case-2025-07-04-15-56-36.jpg)
Simbolic Image
प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने टोल प्रबंधक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपित ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था और उसी के आधार पर ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। मामले की जांच एसीपी बारा कुंजलता को सौंपीहै ।
नहाते समय चोरी से बनाया वीडियो फिर किया ब्लैकमेल
पीड़िता के अनुसार उसका पति हंडिया रोड स्थित एक टोल प्लाजा पर कार्यरत था। टोल प्रबंधक ने उन्हें रहने के लिए एक कमरा दिया था, जहां वह अक्सर आराम करने के बहाने पहुंच जाता था। एक दिन जब वह नहा रही थी, तभी आरोपित ने चोरी-छिपे वीडियो बना लिया और बाद में उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि बाद में उसके पति का तबादला बारा क्षेत्र के एक अन्य टोल पर कर दिया गया। आरोप है कि 9 जून 2024 को टोल प्रबंधक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे जबरन सिविल लाइंस स्थित घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके पति को चार दिन की छुट्टी नहीं दी गई।
एसीपी ने शुरू की घटना की जांच
महिला का कहना है कि 13 अगस्त 2025 को आरोपी ने पुनः दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद वह धमकी देकर भाग गया। आरोप है कि 20 अगस्त को उसने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में जब एसीपी बारा कुंजलता से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Prayagraj News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के पांच मंदिरों में होगा अखण्ड रामायण पाठ व भजन-कीर्तन का आयोजन
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)