Advertisment

High Court News: हाईकोर्ट न्यूज

इलाहाबाद हाई कोर्ट में शनिवार को 24 नव नियुक्त न्यायमूर्तियों ने पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने शपथ दिलाई। इसके साथ इस उच्च न्यायालय में न्यायमूर्तियों की संख्या 110 हो गई है। हालांकि 50 पद अब भी रिक्त हैं।

author-image
Abhishak Panday
Allahbad

फाइल फोटो Photograph: (वाईबीएन)

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने पद की शपथ ली 

प्रयागराज, वाईबीएन विधि संवाददाता।इलाहाबाद हाई कोर्ट में शनिवार को 24 नव नियुक्त न्यायमूर्तियों ने पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने शपथ दिलाई। इसके साथ इस उच्च न्यायालय में न्यायमूर्तियों की संख्या 110 हो गई है। हालांकि 50 पद अब भी रिक्त हैं। यहां मुख्य न्यायमूर्ति को मिला कर न्यायमूर्ति के कुल 160 पद स्वीकृत हैं। मल्टी लेवल पार्किंग एवं एडवोकेट चैंबर्स बिल्डिंग के छठवें तल पर स्थित हाल में दोपहर एक बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। शपथ लेने वाले सभी न्यायमूर्तियों की नियुक्ति के संबंध में शुक्रवार को ही केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की तरफ से संस्तुति के बाद एक महीने के भीतर ही नियुक्ति की घोषणा और शपथ विधि संपन्न हुई है। शपथ समारोह में सभी न्यायमूर्तिगण न्यायिक अधिकारी,परिवारीजन व भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

इन न्यायमूर्तियों ने ली शपथ 

मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने क्रमशः न्यायमूर्ति विवेक सरन, न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह, न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद, न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान, न्यायमूर्ति अवधेश कुमार चौधरी, न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन, न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह, न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला, न्यायमूर्ति सत्य वीर सिंह, न्यायमूर्ति डॉ. अजय कुमार-द्वितीय, न्यायमूर्ति चव्हाण प्रकाश, न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र सामंत न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा, न्यायमूर्ति तरूण सक्सेना, न्यायमूर्ति राजीव भारती, न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्र, न्यायमूर्ति लक्ष्मी कांत शुक्ला, न्यायमूर्ति जय प्रकाश तिवारी, न्यायमूर्ति देवेन्द्र सिंह-प्रथम, न्यायमूर्ति संजीव कुमार, न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल, न्यायमूर्ति अचल सचदेव और न्यायमूर्ति बबीता रानी को शपथ दिलाई। 

               इलाहाबाद हाईकोर्ट के इतिहास में पहली बार एक साथ 24 न्यायमूर्तियों ने शपथ ली। इससे दशकों वर्ष पहले मुख्य न्यायाधीश एम एन शुक्ल के समय 16 न्यायमूर्तियों को शपथ दिलाई गई थी।

मंजीत सिंह श्योरण हाईकोर्ट के महानिबंधक नियुक्त 

प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता। बुलंदशहर के जिला जज मंजीत सिंह श्योरण इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक नियुक्त किए गये है। महानिबंधक राजीव भारती के हाईकोर्ट जज नियुक्त होने के कारण यह पद खाली हुआ था। हाईकोर्ट जजों की शपथ के साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक की नियुक्ति कर दी गई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक हर्षवर्धन के चुनाव की वैधता याचिका पर विवादित बिंदु, सुनवाई 10अक्टूबर को

यह भी पढ़ें: अब्बास अंसारी गैंग के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की एफआईआर रद

यह भी पढ़ें: डीप होल ब्लास्टिंग से दहला परवेजाबाद, मकान जमींदोज, एसडीएम ने पीड़ितों को ही धमकाया

Advertisment
prayagraj Prayagraj News
Advertisment
Advertisment