/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/05/img-20251105-wa0065-2025-11-05-23-57-55.jpg)
देव दीपावली का संगम पर भव्य आयोजन, दस लाख दीपों से जगमगाया प्रयागराज। Photograph: (वाईबीएन)
प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज का नजारा बुधवार की शाम अद्भुत और अलौकिक था। जिला प्रशासन एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा संगम क्षेत्र में देव दीपावली पर्व का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। संगम नोज सहित अन्य घाटों पर करीब 10 लाख दीपों की ज्योति से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। दीपों की छटा ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया मानो धरती पर तारों का मेला उतर आया हो।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/06/img-20251105-wa0067-2025-11-06-00-03-09.jpg)
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां त्रिवेणी की आरती
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा सभी माननीय अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत से हुआ। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर मां त्रिवेणी की आरती संपन्न हुई। आरती के उपरांत सभी अतिथियों ने दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/06/img-20251105-wa0066-2025-11-06-00-05-31.jpg)
हाईकोर्ट के जज से लेकर अफसर रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, न्यायमूर्ति बृज राज सिंह, न्यायमूर्ति अनिश कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला, न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, एडीजी जोन संजीव गुप्ता, आईजी अजय कुमार मिश्र, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, तथा प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/06/img-20251105-wa0073-2025-11-06-00-07-27.jpg)
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आतिशबाजी ने मोहा मन
देव दीपावली के पावन पर्व पर संगम क्षेत्र में सैंड आर्ट प्रदर्शनी, गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घाटों पर रोशनी, रंगीन लाइटों और फूलों की सजावट ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/06/img-20251105-wa0074-2025-11-06-00-09-50.jpg)
श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता और यातायात की व्यवस्था सुचारू रही।जिलाधिकारी ने आयोजन की सफलता के लिए सभी विभागों की सराहना की और कहा कि प्रयागराज की देव दीपावली आज अपने भव्य स्वरूप के कारण देश-दुनिया में पहचान बना चुकी है।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/06/img-20251105-wa0069-2025-11-06-00-11-23.jpg)
आरएएफ 101 वाहिनीं ने झंडों से सजाया संगम
इस दौरान पूरे संगम क्षेत्र को आरएएफ 101 वाहिनीं फाफामऊ द्वारा रंगीन झंडों से सजाया गया था। जिसकी निगरानी कैंप कमांडर इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बब्बन सिंह और मुकेश कुमार द्वारा की गई।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/06/img-20251105-wa0070-2025-11-06-00-15-09.jpg)
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। अंत में रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जब आसमान सजा, तो पूरा संगम क्षेत्र "हर-हर गंगे" के जयघोष से गूंज उठा।
यह भी पढ़ें: Crime News: अनियंत्रित ट्रक ने मां और 14 माह की मसूम को कुचला, मौके पर मौत, पति भी हुआ घायल
यह भी पढ़ें: High Court News: शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची पर सरकार से मांगी जानकारी
यह भी पढ़ें: High Court News: जमानत आदेश के बाद कोई कैदी एक दिन भी जेल में न रहे, हाईकोर्ट
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us