Advertisment

Prayagraj News: प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग कौशल प्रदर्शनी का शुभारंभ

जनपद प्रभारी मंत्री एवं जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में आयोजित त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग कौशल प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।

author-image
Abhishak Panday
IMG-20250917-WA0026

त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग कौशल प्रदर्शनी में दिव्यांग बच्चों को किट वितरित करते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। Photograph: (वाईबीएन)

प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता।जनपद प्रभारी मंत्री एवं जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में आयोजित त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग कौशल प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी का आयोजन दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य निधि से एवं श्री कामता प्रसाद सेवार्थ ट्रस्ट के सहयोग से किया गया है। 

IMG-20250917-WA0034
दिव्यांग कौशल प्रदर्शनी के दौरान बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार करते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। Photograph: (वाईबीएन)

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए उत्पादों और कलाकृतियों की सराहना की तथा प्रोत्साहन स्वरूप खरीदारी भी की। उन्होंने दिव्यांग बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भावविभोर होकर देखा और उन्हें प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों के कार्य को प्रशंसनीय बताया।

मोटराइज्ड साइकिल, ट्राईसाइकिल व किटें की वितरित

इस अवसर पर उन्होंने सिंह 5 मोटराइज्ड साइकिल, 20 ट्राई साइकिल, 10 एमआर किट, 2 ब्रेल किट व 1 स्मार्ट केन दिव्यांगजनों को प्रदान किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दिव्यांगों की सेवा को महान कार्य बताते हुए कहा कि ऐसे अवसरों का निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आठवें राष्ट्रीय पोषण माह (17 सितंबर से 16 अक्टूबर) का भी शुभारंभ किया। उन्होंने जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व लोग उपस्थित रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में कटखने कुत्तों पर सख्ती, दोबारा काटने पर उम्रकैद का आदेश

यह भी पढ़ें: नगर निगम ने दाखिल-खारिज और नामांतरण की नई व्यवस्था लागू की

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत भू और खनन माफिया के लाइसेंस निरस्त

prayagraj Prayagraj News
Advertisment
Advertisment