Advertisment

Prayagraj News: प्रयागराज कमिश्नर को अब लखनऊ की जिम्मेदारी; सौम्या अग्रवाल होंगी नई कमिश्नर

शासन ने मंगलवार को प्रदेश के 16 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल किया है। इस सूची में प्रयागराज जोन के कमिश्नर विजय विश्वास पंत का भी नाम शामिल है।

author-image
Abhishak Panday
IMG-20250916-WA0054

फाइल फोटो, प्रयागराज की नई कमिश्नर सौम्या अग्रवाल। Photograph: (सोशल मीडिया)

प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता।शासन ने मंगलवार को प्रदेश के 16 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल किया है। इस सूची में प्रयागराज जोन के कमिश्नर विजय विश्वास पंत का भी नाम शामिल है। उन्हें अब राजधानी लखनऊ का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, बरेली की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। प्रयागराज में अपने कार्यकाल के दौरान विजय विश्वास पंत ने महाकुंभ में अहम भूमिका निभाई थी। मौनी अमावस्या की रात भगदड़ की आशंका से ठीक पहले का उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। विजय विश्वास पंत ने प्रयागराज में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए। वह शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों से लेकर गांवों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक औचक निरीक्षण करते रहे। विभागीय लापरवाही और गड़बड़झाले पर उन्होंने कई बार तत्काल एक्शन लिया। उनके कड़े रुख के कारण स्वास्थ्य विभाग सहित कई प्रशासनिक इकाइयों में सुधार देखा गया।

सौम्या अग्रवाल का सख्त कार्यकाल

2008 बैच की आईएएस अफसर सौम्या अग्रवाल अब प्रयागराज की नई कमिश्नर होंगी। उन्होंने 2 मार्च 2023 को बरेली मंडल की कमिश्नर का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट समेत कई विकास योजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग की। ई-ऑफिस प्रणाली में सुस्ती दिखाने वाले 23 अधिकारियों का वेतन रोककर उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सहारा सिटी इलाके की ग्रीन बेल्ट पर अवैध निर्माण प्रोजेक्ट का मामला उनके कार्यकाल में सुर्खियों में रहा। उन्होंने इसकी मंजूरी रोक दी और जांच बैठा दी। उनके सख्त फैसलों ने उन्हें एक पारदर्शी और जवाबदेह अफसर के रूप में पहचान दिलाई।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में कटखने कुत्तों पर सख्ती, दोबारा काटने पर उम्रकैद का आदेश

यह भी पढ़ें: नगर निगम ने दाखिल-खारिज और नामांतरण की नई व्यवस्था लागू की

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत भू और खनन माफिया के लाइसेंस निरस्त

prayagraj
Advertisment
Advertisment