Advertisment

Prayagraj News: विश्व पर्यटन दिवस पर स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को किया गया सम्मानित

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय होटल राही इलावर्त परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर उद्घाटन से हुई।

author-image
Abhishak Panday
IMG-20250928-WA0016

विश्व पर्यटन दिवस पर स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को किया गया सम्मानित। Photograph: (वाईबीएन)

प्रयागराज,वाईबीएन संवाददाता। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय होटल राही इलावर्त परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता, छाया प्रदर्शनी, ग्रामीण पर्यटन एवं मिशन शक्ति-5.0 पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन से हुई। इस दौरान मण्डलायुक्त ने पर्यटन क्षेत्र को रोजगारपरक बनाने, स्थानीय पर्यटन के विकास को प्रोत्साहन देने और पर्यटन के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अनुभव प्रेरणादायी हैं और शासन-प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है। पर्यटन को बढ़ावा देने में महिलओं की बड़ी भूमिका है।

पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल के ऐतिहासिक स्थलों की दी जानकारी

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पर्यटन के सतत विकास हेतु श्रृंगवेरपुर धाम, कौशाम्बी बौद्ध स्थल सहित अन्य विरासत स्थलों को संवारने और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को सहयोग देने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी सुभाष यादव ने पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रयागराज मंडल के ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मिशन शक्ति-5.0 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, पर्यटन उद्यमियों, गाइड, होमस्टे व फार्मस्टे संचालकों, सोशल वर्क तथा फाइन आर्ट क्षेत्र के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में नेहा निषाद, गायत्री निषाद, स्नेही कुमारी, आकांक्षा सिंह, लक्ष्मी त्रिपाठी, संजू मौर्य, मेहर वंदना सहित अनेक महिलाएं एवं पर्यटन गाइड शौफाली गुप्ता, नव्या राय, मेघा सक्सेना आदि शामिल रहीं। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेश कुमार वर्मा, एसीपी सिविल लाइन, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण, सिविल डिफेंस सदस्य, पर्यटन उद्यमी, अध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक हर्षवर्धन के चुनाव की वैधता याचिका पर विवादित बिंदु, सुनवाई 10अक्टूबर को

यह भी पढ़ें: अब्बास अंसारी गैंग के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की एफआईआर रद

Advertisment

यह भी पढ़ें: डीप होल ब्लास्टिंग से दहला परवेजाबाद, मकान जमींदोज, एसडीएम ने पीड़ितों को ही धमकाया

Prayagraj News prayagraj
Advertisment
Advertisment