Advertisment

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: आयुष और संस्कृति मंत्रालय ने रामपुर रजा लाइब्रेरी को देश के 189 'आइकोनिक लोकेशंस' में दिया स्थान

आयुष एवं संस्कृति मंत्रालय ने रामपुर रजा लाइब्रेरी को देश में चिन्हित 189 आइकोनिक लोकेशंस में स्थान दिया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यहां विशेष आयोजन होगा।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

प्रेस वार्ता करते रजा लाइब्रेरी के निदेशक डा. पुष्कर मिश्र। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामपुर रजा लाइब्रेरी में विशेष आयोजन होगा। इस बार आयुष एवं संस्कृति मंत्रालय ने देश में 189 आइकोनिक लोकेशंस चुने हैं, इसमें रजा लाइब्रेरी को भी स्थान दिया गयी है।

Advertisment

रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय 19 से 25 जून 2025 तक योगः कर्मसु कौशलम् थीम पर तीन दिवसीय योगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन की जानकारी निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस योगोत्सव का उद्देश्य योग की प्राचीन भारतीय परंपरा, उसकी आध्यात्मिक, शारीरिक और सांस्कृतिक महत्ता को जनसामान्य तक पहुंचाना है। यह आयोजन न केवल योग को एक व्यावहारिक दिनचर्या के रूप में प्रस्तुत करेगा, बल्कि इसके शास्त्रीय, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक पक्षों पर भी प्रकाश डालेगा।

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के तहत पूरे देश में होंगे कार्यक्रम 

भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि इस बार एक पृथ्वी एक स्वास्थ ऐसा हम योग को लेकर पूरे भारत में योग के कार्यक्रम करेंगे। सभी कार्यक्रम आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार भी इसमें आयुष मंत्रालय के साथ साम्मिलित है। पूरे देश में संस्कृति मंत्रालय और आयुष मंत्रालय ने 189 Iconic locations चिन्हित किए हैं, जहां विशेष रूप से योग को मनाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुझे आप सभी से यह साझा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि रामपुर रज़ा पुस्तकालय को भी एक Iconic location के रूप में चिन्हित किया गया है। रामपुर रज़ा पुस्तकालय इसीलिए योग के इस कार्यक्रम को बहुत भव्य और दर्शनीय रूप में आयोजित करने जा रहा है।

Advertisment

19  जून से शुरू हो जाएगा योगोत्सव 

कहा कि योगोत्सव की शुरुआत 19 जून 2025 को प्रातः 10:30 बजे एक राष्ट्रीय संगोष्ठी के साथ होगी जिसका विषय है 'वसुधैव योग क्रिया एवं दर्शन," जो सभागार, रंग महल में आयोजित की जाएगी। इस संगोष्ठी प्रयागराज से प्रसिद्ध लेखक एवं चिन्तक विराज सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, इलाहबाद), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. सैयद तारिक मुर्तजा, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रत्न जैन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मुनीष चंद्र शर्मा, तथा पतंजलि योगपीठ, रामपुर की महामंत्री अनिता शुक्ला अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

दरबार हॉल में शूरू होगी प्रदर्शनी

Advertisment

कहा कि इसी दिन अपराह्न 1:00 बजे दरबार हॉल में एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा, जिसका शीर्षक है 'योग यात्राः शास्त्र, साधना और संस्कार। यह प्रदर्शनी योग के इतिहास, उसके शास्त्रगत मूल्यों और आधुनिक समाज में उसकी भूमिका को चित्रों, पांडुलिपियों और दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत करेगी। यह प्रदर्शनी आमजन के लिए 25 जून 2025 तक प्रदर्शित की जाएगी।

20 जून को प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता

कहा कि दिनांक 20 जून 2025 को प्रातः काल में युवाओं में योग के प्रति आकर्षण जागृत करने के लिए योग दर्शन थीम पर प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विषय "योगः गानव कल्याण का मार्ग" एवं निबंध प्रतियोगिता का विषय "वर्तमान समय में योग का महत्व योग का सामाजिक, मानसिक व आध्यत्मिक महत्व" रहेगा। प्रतियोगिता कार्यक्रम के बाद अपराह्न 2:30 बजे से मीनाक्षी रानी, जिला योगासन खेल संघ, रामपुर "स्वर साधना योग" का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संगीत एवं योग के समन्वय से प्रतिभागियों को मानसिक एवं शारीरिक संतुलन का अनुभव कराया जाएगा। इस अभिनव प्रस्तुती के गाध्यम से यह सन्देश दिया जाएगा कि संगीत और योग का समावेश व्यक्ति कि आंतरिक चेतना को जाग्रत करने में सहायक है।

Advertisment

21 जून को सुबह छह बजे शुरू होगा योगाभ्यास 

मुख्य योग अभ्यास कार्यक्रम के लिए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के दिन प्रातः 5:30 बजे से आमजन का प्रवेश आरम्भ होगा। इसके उपरान्त प्रातः 6:00 बजे से गणमान्य व्यक्तियों आगमन होगा। इसके बाद प्रातः 6:10 से 6:30 बजे तक मुख्य अतिथि का भाषण होगा, तत्पश्चात प्रातः 6:30 से 7:00 बजे तक माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग संदेश के सीधे प्रसारण को प्रसारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के योग संदेश की प्रस्तुती के लिए रामपुर रज़ा पुस्तकालय परिसर में एक बड़ी स्क्रीन की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके उपरान्त प्रातः 7:00 से 7:45 बजे तक सामान्य योगा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास कार्यक्रम विशेषज्ञ योगाचार्य द्वारा रामपुर रज़ा पुस्तकालय के प्रांगण के सुन्दर उद्यान में आयोजित किया जाएगा। योगाभ्यास कार्यक्रम में रामपुर रज़ा पुस्तकालय के साथ 10 संस्थान सीआईएसएफ, रामपुर रज़ा पुस्तकालय यूनिट, दयावती मोदी अकेडमीं, रामपुर, आर्ट ऑफ लिविंग, इण्डियन योग एसोसिएशन, राजकीय रजा स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, रामपुर, राजकीय महिला स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, रामपुर, सौलत पब्लिक लाइब्रेरी, रामपुर, रेडिको खेतान, रामपुर, रामचन्द्र मिशन रामपुर शाखा भाग लेंगे।

योगाभ्यास के बाद विजेता प्रतियोगी पुरस्कृत होंगे

इसके उपरांत प्रातः 7:45 से 8:30 बजे तक निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। समापन कार्यक्रम के रूप में प्रातः 8:30 बजे एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा जो पर्यावरण संरक्षण और योग के प्रकृति से जुड़ाव के प्रतीक के रूप में प्रस्तावित है।

 

डॉ० पुष्कर मिश्र ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि योग भारतीय संस्कृति की वह महान देन है, जो न केवल शरीर और मन का संतुलन स्थापित करता है, अपितु आत्मा के साथ साक्षात्कार का माध्यम भी बनता है। प्राचीन भारतीय दर्शन में योग का उल्लेख केवल व्यायाम या शारीरिक क्रियाओं के रूप में नहीं, बल्कि जीवन के एक पूर्ण मार्ग के रूप किया गया है। भगवद गीता में भी लिखा है योगः कर्मसु कौशलम् अर्थात् योग का अर्थ है कर्म में कुशलता। यह केवल ध्यान या साधना तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन के प्रत्येक कर्म को सजगता, निष्ठा और संतुलन के साथ करने की कला है। कहा कि रामपुर रज़ा पुस्तकालय, जो ज्ञान एवं सांस्कृतिक धरोहरों का अद्वितीय भंडार है, का उद्देश्य न केवल पुस्तकों के माध्यम से ज्ञान प्रदान करना है, बल्कि भारतीय परंपरा, शास्त्र और योग जैसे विषयों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी है। कहा कि आज जब विश्व तनाव, भ्रम और भौतिकता से जूझ रहा है, योग हमें आत्मिक शांति, मानसिक संतुलन और सच्चे आनंद का मार्ग दिखाता है। योग कोई पंथ नहीं, अपितु एक मानवीय जीवनशैली है, जिसकी जड़ें हमारी प्रचीन भारतीय संस्कृति में गहराई से समाई हुई हैं। कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं है, यह अपने आप में एक जीवनचर्या है, एक जीवनशैली है और इस जीवनशैली को अपनाने से हमारा न केवल दैहिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है, हमारे स्वभाव में भी सौहार्द आता है और परस्परता का भी विकास होता है। योग से हम सभी में एक दूसरे से युक्त होकर सहचर्य का भाव भी उत्पन्न होता है और इस प्रकार से योग सम्पूर्ण विश्व में सुख, शान्ति, समृद्धि को बढ़ाने का कार्य कर रहा है और करता रहेगा। इस दिशा में हम सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 

उप्र के रामपुर में भी राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड: शादी से एक दिन पहले दूल्हे का मर्डर, होने वाली दुल्हन और उसका प्रेमी निकले कातिल

रामपुर न्यूजः 11 वर्षो में मोदी सरकार ने देश की सोच, स्वाभिमान, आत्मबल बदला: कपिल देव

रामपुर न्यूजः टीबी हारेगा, देश जीतेगा, रामपुर के जिला कारागार मे मिले 4 टीबी रोगी

Rampur News: विधायक आकाश सक्सेना ने मंडल पदाधिकारियों का किया स्वागत, बोले- कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा बनी विश्व की नंबर वन पार्टी

Advertisment
Advertisment